Hazaribagh News: शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर बरही में श्रद्धांजलि सभा, नामकरण की घोषणा

झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Hazaribagh News: शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर बरही में श्रद्धांजलि सभा, नामकरण की घोषणा
बरही में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते कार्यकर्ता

हजारीबाग के बरही में दिशोम गुरु एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। झामुमो के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बिनोद विश्वकर्मा ने घोषणा की कि बरही चौक अब 'शिबू सोरेन चौक' के नाम से जाना जाएगा।

 हजारीबाग: बरही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को बरही चौक पर एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान झामुमो के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस मौके पर झामुमो के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बिनोद विश्वकर्मा ने कहा कि बरही चौक अब से शिबू सोरेन चौक के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह झारखंड के जननायक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव, झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया, जिला सचिव नीलकंठ महतो, केंद्रीय सदस्य विकास राणा, इजहार अंसारी, मो. यासीन खान, वरिष्ठ नेता मनोहर राम, फलतान खान, बरही प्रखंड अध्यक्ष देवानंद कुमार, चौपारण प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल सिंह, पदमा प्रखंड अध्यक्ष नजीर अहमद, संजय गुप्ता, निसार अहमद, सुखदेव यादव, गयूर अली, मो. इजहार, मो. मनोवर, मो. असगर, मनोज केसरी, गोविंद भगत, जगदीश सिंह, रमेश पासवान, संजय पासवान, धर्मेंद्र ठाकुर, इंद्र मल्हार सहित हजारों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

उपस्थित सभी लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस निर्णय का हृदय से स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा