Hazaribagh News: बड़कागांव पुलिस ने महगाईखुर्द चोरी कांड का किया सफल उद्भेदन, दो गिरफ्तार

आरोपियों की निशानदेही पर मिला सामान

Hazaribagh News: बड़कागांव पुलिस ने महगाईखुर्द चोरी कांड का किया सफल उद्भेदन, दो गिरफ्तार
(पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी काशिफ खान एवं अशहर रजा)

हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना अंतर्गत ग्राम महगाईखुर्द में नंदकिशोर प्रजापति के घर हुई चोरी का पुलिस ने सफल खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों काशिफ खान और अशहर रजा को गिरफ्तार कर उनके पास से 3 मोबाइल, चांदी के पायल और ₹11,600 नकद बरामद कर जेल भेज दिया है।

हजारीबाग: थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महगाईखुर्द में हुए चोरी कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गए सामान को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम महगाईखुर्द निवासी नंदकिशोर प्रजापति के घर पर अज्ञात अपराधियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। 

इस घटना के बाद पीड़ित ने दिनांक 31 जुलाई 2026 को बड़कागांव थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। आवेदन के आधार पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 136/26 दिनांक 31/07/26 के तहत धारा 341(4)/305(A) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया।

Jharkhand Govt Ad
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। इसी क्रम में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे, जिसके आधार पर दिनांक 02 अगस्त 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान काशिफ खान उर्फ अंसर इमाम (पिता सफदर इमाम, निवासी बादम) तथा अशहर रजा उर्फ मो. राजा (पिता मो. कलाम, निवासी कनकीडाड़ी, डाड़ी कला) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बड़कागांव थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं। 

पुलिस ने जब दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया सामान बरामद कर लिया। बरामद सामान में तीन मोबाइल फोन, चांदी के दोनों पांव के पायल तथा 11,600 रुपये नकद शामिल हैं। सभी बरामद सामान को विधिवत जप्ती सूची तैयार कर कब्जे में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें: आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दिनांक 03 अगस्त 2026 को दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति लोगों मे भरोसा बढ़ा है, स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और सफलता की सराहना की है। बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके l

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया पौधारोपण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना
Dumka News: बाबा दीनानाथ शिव मंदिर में पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Dumka News: एस. पी. कॉलेज में स्नातक सत्र 2026-30 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम
Pakur News: गानपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामान्य ओपीडी व एनसीसी स्क्रीनिंग का आयोजन
Pakur News: अमड़ापाड़ा में बंद पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन
PVUNL परिसर में बड़ा हादसा, नाले में गिरने से संविदा कर्मी की मौत
Sahebganj News: शिवगादी धाम में पहली सोमवारी पर उमड़ा जनसैलाब, लगा भक्तों का तांता
Sahebganj News: 3 से 7 अगस्त तक लगेगा विशेष शिविर, बनेंगे आवासीय और आय प्रमाण-पत्र
Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में सीआईएसएफ की कड़ाई, अवैध मुहानों की जेसीबी से कराई भराई
Dhanbad News: महाप्रबंधक केके सिंह की मौजूदगी में बरोरा में सेवानिवृत्त कर्मी किए गए सम्मानित
Bokaro News: पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर गनी अंसारी को दबोचा, नकद और पुड़िया बरामद
Bokaro News: इस्पात संयंत्र ने बैद्यनाथ धाम के लिए 'इस्पात संजीवनी' चिकित्सा दल को किया रवाना