Hazaribagh News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया पौधारोपण

इस वर्ष एक लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य दोहराया

Hazaribagh News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया पौधारोपण
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कटकमसांडी के धरहरा में पौधारोपण करते विधायक प्रदीप प्रसाद।

हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कटकमसांडी प्रखंड के धरहरा में फलदार पौधों का पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संदेश दिया। विधायक ने बताया कि इस वर्ष भी विधानसभा क्षेत्र में एक लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

हजारीबाग: कटकमसांडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी मुहिम “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने सोमवार को कटकमसांडी प्रखंड के धरहरा में फलदार पौधों का पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस दौरान विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण और पर्यावरण का संवर्धन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य के साथ उनका पौधारोपण अभियान विगत कई वर्षों से निरंतर चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी एक लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके तहत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जैव विविधता के संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा स्थानीय लोगों को दीर्घकालिक लाभ प्रदान करेगा।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़ने, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छ, हरित एवं समृद्ध हजारीबाग के निर्माण का संकल्प साकार होगा। 

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रामकुमार मेहता, सुमन राय, कालेश्वर रजक, विनोद सिंह, अशोक राणा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, शिवपाल यादव,  प्रदीप मिश्रा, बिजूल देवी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मुनेश ठाकुर, गदोखर के मुखिया नारायण साव, रामू राम, महामंत्री वीरेंद्र ओझा, वीरेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र शुक्ला, गोविंद यादव, बजरंग साव, राजेश ठाकुर, पवन गिरी, बैजनाथ यादव, राजेंद्र ठाकुर, उपेन्द्र शर्मा, रमेश राम, मनीष चौधरी, परमेश्वर यादव, राजेश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा