Koderma News: कस्तूरबा बालिका विद्यालय पोखरडीहा में जनप्रतिनिधियों ने किया औचक निरीक्षण, ली जानकारी

जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

Koderma News: कस्तूरबा बालिका विद्यालय पोखरडीहा में जनप्रतिनिधियों ने किया औचक निरीक्षण, ली जानकारी
(विद्यालय परिसर में शैक्षणिक व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता का जायजा लेते विधायक प्रतिनिधि धनंजय यादव व बीस सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह)

सतगावां प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पोखरडीहा का जनप्रतिनिधियों ने औचक निरीक्षण किया। स्वतंत्रता दिवस पर छात्राओं द्वारा उठाई गई शिक्षकों की कमी और भोजन की गुणवत्ता संबंधी शिकायतों की जांच कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया।

कोडरमा: सतगावां  प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पोखरडीहा का मंगलवार को जिला परिषद प्रतिनिधि सह विधायक प्रतिनिधि धनंजय यादव, प्रखंड प्रमुख ललिता देवी एवं बीस सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह ने औचक निरीक्षण किया।

बताया जाता है कि 15 अगस्त को झंडोत्तोलन के बाद छात्राओं ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी समेत कई समस्याओं को लेकर सवाल उठाए थे। छात्राओं ने विद्यालय में पर्याप्त संख्या में शिक्षकों के नहीं होने तथा भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी अपनी शिकायतें प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखी थीं।

छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय पहुंचकर शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों की उपलब्धता एवं छात्राओं को मिलने वाले भोजन की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई। वही प्रमुख ललिता देवी ने क्लास रूम में जाकर छात्राओं से बात की  एवं जानकारी ली। 

छात्राओं ने बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं, भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी छात्राओं ने शिकायत की कि उन्हें कई बार अपेक्षा के अनुरूप भोजन नहीं मिल पाता है। जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं की समस्याओं को सुना और विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों के समक्ष मामले को रखने तथा समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करने की बात कही। छात्राओं ने उम्मीद जताई कि निरीक्षण के बाद विद्यालय में शिक्षकों की कमी और भोजन की समस्या का जल्द समाधान होगा।

यह भी पढ़ें: Koderma News: नाबालिग छात्रा के अपहरण और शारीरिक शोषण मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान