विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनों का सम्मान, खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को एशियाई खेल 2026 और ओलंपिक 2028 का लक्ष्य दिया।
केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में पदक जीतने वाली भारतीय खिलाड़ियों और टीम को सम्मानित किया।
नई दिल्ली: केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप-2026 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों और जूनियर टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर महिला एकल में स्वर्ण पदक जीतने वाली अनाहत सिंह और कांस्य पदक विजेता भारतीय जूनियर पुरुष टीम के सदस्य आर्यवीर देवान, युशा नफीस और गुरवीर सिंह को सम्मानित किया गया।
अनाहत सिंह ने रचा इतिहास
18 वर्षीय अनाहत सिंह ने पिछले सप्ताह कनाडा में आयोजित विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में महिला एकल का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विश्व जूनियर महिला एकल का स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।

एशियाई खेल और ओलंपिक को बनाएं अगला लक्ष्य
उन्होंने कहा कि अनाहत सिंह की ऐतिहासिक जीत देश के लाखों युवाओं को स्क्वैश जैसे खेलों की ओर आकर्षित करेगी और भारत में इस खेल को नई पहचान मिलेगी।
हस्ताक्षरित रैकेट और बॉल की भेंट
सम्मान समारोह के दौरान अनाहत सिंह ने खेल मंत्री को अपने हस्ताक्षर वाला स्क्वैश रैकेट और स्क्वैश बॉल भेंट की। कार्यक्रम के अंत में खिलाड़ियों ने डॉ. मंडाविया के साथ सेल्फी ली और अनौपचारिक बातचीत की। इस दौरान समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण और आत्मीय बना रहा।
खेल मंत्रालय ने खिलाड़ियों की उपलब्धि को भारतीय खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts


Latest News







