CWG 2026: भारत की बॉक्सिंग सफलता में हरियाणा की बड़ी भूमिका, सात खिलाड़ी खेलेंगे स्वर्ण पदक मुकाबला
मुख्यमंत्री बोले, हरियाणा ने हमेशा ही देश का मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया है ऊंचा
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के 10 फाइनलिस्ट मुक्केबाज़ों में सात स्थान हासिल किए हैं। अब ये सभी खिलाड़ी स्वर्ण पदक के लिए रिंग में उतरेंगे।
चंडीगढ़: कॉमनवेल्थ खेलों की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हरियाणा के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दबदबा कायम रखा है। भारत के 10 फाइनलिस्ट मुक्केबाजों में से सात हरियाणा के हैं। सभी अब स्वर्ण पदक के लिए रिंग में उतरेंगे। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया है।
पुरुष वर्ग में सचिन सिवाच 60 किलोग्राम भार वर्ग, अंकुश पंघाल 80 किलोग्राम भार वर्ग, नरेंद्र बेरवाल 90 से ज्यादा किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक के लिए रिंग में उतरेंगे। वहीं, महिला वर्ग में साक्षी चौधरी 51 किलोग्राम भार वर्ग, प्रीति पंवार 54 किलोग्राम भार वर्ग, जैस्मिन लांबोरिया 57 किलोग्राम भार वर्ग, और प्रिया घनघस 60 किलोग्राम भार वर्ग में फाइनल मुकाबलों में भारत की चुनौती पेश करेंगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति और खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का परिणाम है कि प्रदेश के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि फाइनल मुकाबलों में भी हरियाणा के मुक्केबाज स्वर्णिम सफलता हासिल कर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे।
मुख्यमंत्री ने रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को दी बधाई

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts


Latest News


