Sahebganj News: प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने दी चेतावनी, दुर्व्यवहार पर कॉलेज से होंगे निष्कासित

अभिभावकों को दी जाएगी अनुशासनहीनता की जानकारी

Sahebganj News: प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने दी चेतावनी, दुर्व्यवहार पर कॉलेज से होंगे निष्कासित
(साहिबगंज कॉलेज)

साहिबगंज महाविद्यालय प्रशासन ने परिसर में अनुशासन बनाए रखने के लिए अनिवार्य ड्रेस कोड और पहचान पत्र का सख्त निर्देश जारी किया है। प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि दुर्व्यवहार करने पर विद्यार्थियों को निष्कासित कर दंड शुल्क भी लगाया जाएगा।

साहिबगंज: साहिबगंज महाविद्यालय में अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह द्वारा सभी छात्र-छात्राओं के लिए सूचना जारी की गई है कि वे महाविद्यालय परिसर में प्रवेश के समय निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करें और अपना परिचय पत्र हमेशा साथ रखें। प्राचार्य ने स्पष्ट किया है कि महाविद्यालय में अनुशासन सर्वोपरि है। यदि कोई छात्र या छात्रा किसी शिक्षक, शिक्षिका या कर्मचारी से दुर्व्यवहार या शिकायत का कारण बनता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आदेश के अनुसार नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यार्थियों को महाविद्यालय से निष्कासित किया जा सकता है। इसके साथ ही इसकी सूचना माता-पिता एवं अभिभावकों को भी दी जाएगी। अनुशासन बनाए रखने के लिए संबंधित छात्र पर दंड शुल्क भी लगाया जाएगा।

महाविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह कदम शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने और परिसर में अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे महाविद्यालय के नियमों का पालन करें और एक जिम्मेदार विद्यार्थी की तरह आचरण करें, ताकि महाविद्यालय की गरिमा बनी रहे। 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान