Koderma News: समाहरणालय में अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में पेंशन अदालत का हुआ आयोजन
पेंशनर्स एसोसिएशन ने जताया जिला प्रशासन का आभार
कोडरमा समाहरणालय सभागार में अपर समाहर्ता संजय पीएम कुजूर की अध्यक्षता में पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों व शिक्षकों के लंबित पेंशन प्रकरणों एवं पावनाओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
कोडरमा: समाहरणालय सभागार में अपर समाहर्ता संजय पीएम कूजूर की अध्यक्षता में पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। पेंशन अदालत में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। अपर समाहर्ता ने संबंधित पदाधिकारियों को सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित पावनाओं समेत अन्य देय मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि पेंशन से संबंधित मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब न हो और सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। साथ ही अपर समाहर्ता ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को सेवानिवृत्त शिक्षकों के लंबित पेंशन एवं अन्य संबंधित मामलों का त्वरित गति से निष्पादन करने का निर्देश दिया।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.









