जेपीएससी आंदोलन में पुलिसिया बर्बरता के लिए सीधे तौर पर राहुल गांधी जिम्मेदार: आदित्य साहू

सड़क से सदन तक लड़ाई जारी रखेगी भाजपा

जेपीएससी आंदोलन में पुलिसिया बर्बरता के लिए सीधे तौर पर राहुल गांधी जिम्मेदार: आदित्य साहू
(भाजपा प्रेस वार्ता)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रेस वार्ता कर छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज के लिए राहुल गांधी और हेमंत सरकार को जिम्मेवार ठहराया। उन्होंने 10 अगस्त को काला दिवस बताते हुए कहा कि भाजपा युवाओं के न्याय के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी।

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने छात्रों के द्वारा विधानसभा घेराव के दौरान की गई बर्बरतापूर्ण पुलिसिया कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर राहुल गांधी को जिम्मेवार ठहराया। 

प्रदेश अध्यक्ष साहू ने कहा कि छात्रों के आंदोलन को कुचलने और दबाने के लिए कंटीले तार लगाए गए, आंसू गैस के गोले छोड़े गए, लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल कर छात्रों पर अत्याचार किया गया। छात्राओं के कपड़े तक फाड़ दिए गए, मीडिया तक को भी नहीं छोड़ा गया, कैमरे तोड़े गए, उन्हें पीटा गया। यह सारी चीज राज्य सरकार द्वारा राहुल गांधी के इशारे पर किया गया है। 

Jharkhand Govt Ad
साहू ने कहा कि राहुल गांधी दिल्ली एवं भाजपा शासित दूसरे राज्यों में गला फाड़ फाड़ कर छात्रों के मुद्दे उठाते हैं और लेकिन झारखंड के मामले पर उनके मुंह पर ताला जड़ जाता है। राहुल गांधी को छात्रों के नाम पर देश को गुमराह करने और सुविधा की राजनीति करने के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। 

साहू ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस के समर्थन से हेमंत सरकार चल रही है। राहुल गांधी मोबाइल से छात्रों से बात करके उन पर दबाव डालने का काम करते हैं परंतु उन्होंने छात्रों के सीबीआई जांच की डिमांड को लेकर कभी भी राज्य सरकार पर दबाव डालने का काम नहीं किया। राहुल गांधी में अगर थोड़ी भी नैतिकता है तो राज्य के छात्रों के साथ सीएम के दरवाजे पर धरना देने का काम करें। अगर उनकी बात सरकार नहीं सुनती है तो उन्हें तत्काल सरकार से समर्थन वापस लेकर छात्रों के मुद्दे पर लड़ाई लड़नी चाहिए। 

यह भी पढ़ें: Crime News: रांची में चट्टान पर मिला अज्ञात युवक का शव, गले पर धारदार हथियार के निशान

उन्होंने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी देश के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगते हैं वहीं दूसरी ओर झारखंड के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर कभी बात नहीं करते। राहुल गांधी को प्रयागराज जाने से पहले झारखंड आकर यहां के छात्रों से वार्ता करनी चाहिए थी। राहुल गांधी का यह दोहरा रवैया नहीं चलेगा। राहुल गांधी को राज्य सरकार पर छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने का दबाव बनाना चाहिए। लेकिन राहुल गांधी ऐसा कदापि नहीं करेंगे क्योंकि वह सत्ता की मलाई खा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Student Protest Jharkhand: छात्रों की आवाज़ के साथ खड़े हुए सैयद शाहरुख हसन रिजवी, आंदोलन को दिया नैतिक समर्थन

उन्होंने कहा कि गोली, लाठी, बंदूक, वाटर कैनन और आंसू गैस से छात्रों की आवाज को बंद नहीं किया जा सकता है। लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ जिस प्रकार सुलूक किया गया, 10 अगस्त का दिन झारखंड राज्य के लिए काला दिवस के रूप में दर्ज हो गया है। 

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार संसद के अंदर बाहर एनडीए के सांसदों ने झारखंड में बच्चों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई, मार्च किया, यह बड़ी बात है। छात्रों को पार्टी आश्वस्त करती है पूरे देश भर के एनडीए के सांसद पूरी मजबूती के साथ बच्चों के साथ खड़े हैं। अब यह आंदोलन केवल झारखंड का नहीं बल्कि पूरे देश का आंदोलन बन चुका है।

साहू ने कहा कि राहुल गांधी सदन में चर्चा से भागते हैं। अमित शाह सदन में चर्चा को तैयार हैं लेकिन राहुल गांधी चर्चा से डरते हैं। इनका काम देश को गुमराह करना रह गया है। राहुल गांधी ने संसदीय इतिहास की सारी गरिमा को तार-तार कर दिया है। यह देश में अराजकता और झूठ के पोस्टर बॉय का प्रतीक बनकर रह गए हैं। राहुल गांधी ने झूठ की खेती करके भ्रम फैलाकर संसद को हाईजैक किया हुआ है। इनका मकसद केवल अराजकता फैलाना है। उसी प्रकार की अराजकता राहुल गांधी झारखंड में फैलाने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं। लेकिन छात्रों ने उनके इस मकसद पर पानी फेर दिया है। 

साहू ने कहा कि झारखंड में बच्चों ने अपने पूरे आंदोलन में मर्यादा की मिसाल कायम की है। किसी नेता या दल के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया। लेकिन जंतर मंतर में दिल्ली की धरती से पीएम को भद्दी भद्दी गालियां देने का काम किया गया। उनकी दिवंगत मां तक को भी नहीं बख्शा गया। 

उन्होंने सीएम के उस बयान पर भी सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने पुलिसकर्मियों के काम की सराहना करते हुए सम्मानित करने की बात कही गई है। आदित्य साहू ने सवाल उठाया कि शांतिपूर्ण आंदोलन करने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज करना, कपड़े फाड़ना और दमनात्मक कार्रवाई करना आखिर कौन सा अच्छा काम है।

आदित्य साहू ने छात्रों पर हुए अत्याचार के खिलाफ भाजपा द्वारा बुलाए गए झारखंड बंद को पूरी तरह सफल बताया। कहा कि देर रात में घोषणा करने के बावजूद राज्य भर में व्यापक जनसमर्थन देने के लिए जनता का आभार। साथ ही कार्यकर्ताओं और मीडिया का भी उन्होंने आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि छात्रों की न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी। इस दौरान प्रेस वार्ता में मीडिया प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाइक, अजय राय और प्रकाश सिंह भी मौजूद रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: "ज़ीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी" के तहत सीआईएसएफ ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान Dhanbad News: "ज़ीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी" के तहत सीआईएसएफ ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
Deoghar News: कियाजोरी गांव में मुखिया मोजस्मा खातुन की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित
Deoghar News: श्रावणी मेले में तकनीक और आस्था का संगम, लेजर शो बना आकर्षण का केंद्र
Bokaro News: पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया के एथलीटों ने जिला स्तर पर जीते 16 शानदार पदक
Bokaro News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारी, तेनुघाट में जवानों और छात्रों ने किया अभ्यास
Bokaro News: जय झारखंड मजदूर समाज ने केक काटकर मनाया सीएम हेमंत सोरेन का जन्मदिन
Bokaro News: उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग का छापा, बहादुरपुर में पकड़ा गया अवैध हाइवा
Bokaro News: सीएसआर के तहत डालमिया भारत ने जिला उद्योग केंद्र को सौंपा 20 चेयर 
Bokaro News: समाहरणालय में आयोजित लोक संवाद कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं
Sahebganj News: अडानी पावर प्लांट में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के रोजगार पर बैठक संपन्न
Dhanbad News: सिजुआ एरिया-4 में CISF और BCCL की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला खनन के मुहानों की कराई भराई
Hazaribagh News: बीएलओ और पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक आयोजित