Hazaribagh News: जेपीएससी और जेएसएससी आंदोलन के समर्थन में भाजपा का झारखंड बंद रहा सफल

सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने का ऐलान

Hazaribagh News: जेपीएससी और जेएसएससी आंदोलन के समर्थन में भाजपा का झारखंड बंद रहा सफल
(भाजपा बंद प्रदर्शन)

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत राज्यव्यापी बंद का हजारीबाग में व्यापक असर देखने को मिला। विधायक प्रदीप प्रसाद और जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और छात्रों के लिए न्याय की मांग की।

हजारीबाग: जेपीएससी-जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक के आरोप और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को आहूत राज्यव्यापी बंद का हजारीबाग में भी व्यापक असर देखने को मिला। 

बंद को सफल बनाने के लिए हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, महामंत्री जयनारायण कुशवाहा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य उदयभान नारायण सिंह, हरिश श्रीवास्तव, अशोक यादव, आनंद देव, शिवलाल महतो, सुनील मेहता, मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, कुलदीप कृष्णा, रिंकू वर्मा, विमल गुप्ता, शिवपाल यादव, अजीत कुशवाहा, भाजपा कार्यकर्ता मिथलेश राम, मुखिया नारायण साव, शशि ठाकुर, संजय पासवान, डोली गुप्ता, विनोद कुमार, जितेंद्र कुमार, कामेश्वर रविदास, बजरंगी ठाकुर, पवन गिरी, महेश साव सहित सैकड़ो शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर डटे रहे और लोगों से बंद में सहयोग की अपील की। 

Jharkhand Govt Ad
हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलन को लाठी के बल पर दबाया नहीं जा सकता। झारखंड के युवा अपने अधिकार और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। सरकार को छात्रों की आवाज सुननी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि “छात्रों पर लाठी नहीं, उनके सवालों का जवाब चाहिए। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। विधायक प्रसाद ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र वर्षों तक मेहनत करते हैं। यदि परीक्षा और नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप सामने आते हैं, तो सरकार की जिम्मेदारी है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करे। 

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: बीडीओ ने आंगो पंचायत में पीएम आवास और अबुआ आवास योजनाओं का किया निरीक्षण

उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों के साथ खड़ी है और उनके न्याय की लड़ाई को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि राज्य के छात्र-युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्ष भर्ती युवाओं का अधिकार है। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: अमनारी में मिट्टी का पुराना घर धंसा, चांदी के सिक्कों से भरा कलश मिलने की सूचना से मचा हड़कंप

बंद के दौरान विधायक प्रतिनिधि दिनेश कुशवाहा, कालेश्वर रजक, रामकुमार मेहता,  दिलीप साहू , सौरभ सिन्हा, सुबोध सिन्हा, बलराम शर्मा, राजेश गुप्ता, विनोद सिंह, अशोक राणा, रामावतार शर्मा, बिरजू रवि , राजेश यादव, राजेश ठाकुर, कुलतार सिंह, मंदीप यादव, सहित भाजपा कार्यकर्ता शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों और आम लोगों से बंद को समर्थन देने की अपील की।

 इस दौरान छात्रों के समर्थन और कथित भर्ती अनियमितताओं के विरोध में नारे भी लगाए गए। भाजपा नेताओं ने कहा कि हजारीबाग बंद महज राजनीतिक विरोध का कार्यक्रम नहीं, बल्कि राज्य के लाखों छात्र-युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों से जुड़ा मुद्दा है। छात्रों के सम्मान में भाजपा मैदान में” के संकल्प के साथ पार्टी ने युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने की बात कही।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: "ज़ीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी" के तहत सीआईएसएफ ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान Dhanbad News: "ज़ीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी" के तहत सीआईएसएफ ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
Deoghar News: कियाजोरी गांव में मुखिया मोजस्मा खातुन की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित
Deoghar News: श्रावणी मेले में तकनीक और आस्था का संगम, लेजर शो बना आकर्षण का केंद्र
Bokaro News: पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया के एथलीटों ने जिला स्तर पर जीते 16 शानदार पदक
Bokaro News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारी, तेनुघाट में जवानों और छात्रों ने किया अभ्यास
Bokaro News: जय झारखंड मजदूर समाज ने केक काटकर मनाया सीएम हेमंत सोरेन का जन्मदिन
Bokaro News: उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग का छापा, बहादुरपुर में पकड़ा गया अवैध हाइवा
Bokaro News: सीएसआर के तहत डालमिया भारत ने जिला उद्योग केंद्र को सौंपा 20 चेयर 
Bokaro News: समाहरणालय में आयोजित लोक संवाद कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं
Sahebganj News: अडानी पावर प्लांट में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के रोजगार पर बैठक संपन्न
Dhanbad News: सिजुआ एरिया-4 में CISF और BCCL की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला खनन के मुहानों की कराई भराई
Hazaribagh News: बीएलओ और पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक आयोजित