23 अगस्त को रांची में झारखंड RERA का सेमिनार, रियल एस्टेट अधिनियम पर होगा व्यापक संवाद
बिल्डर, प्रमोटर, डेवलपर और होमबायर्स समेत कई हितधारक होंगे शामिल
झारखंड रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण की ओर से 23 अगस्त 2026 को रांची में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। रेडिसन ब्लू होटल में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम में रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 के विभिन्न प्रावधानों और व्यावहारिक पहलुओं पर जागरूकता एवं संवाद किया जाएगा।
रांची: झारखंड रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (झारखंड RERA) द्वारा रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 के विभिन्न प्रावधानों एवं व्यावहारिक पहलुओं पर जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन 23 अगस्त 2026 (रविवार) को किया जाएगा।
सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक होगा सेमिनार
यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रांची स्थित रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित होगा। सेमिनार का उद्देश्य RERA अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देना, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं सुशासन को मजबूत करना तथा रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े हितधारकों को एक साझा मंच प्रदान करना है।रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े हितधारक होंगे शामिल

RERA अधिनियम के प्रावधानों पर होगा संवाद
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts


Latest News








