JPSC विवाद: विधानसभा घेराव में लाठीचार्ज का आरोप, देवेंद्र नाथ मेहतो को बचाने पहुंचे शिवम भी घायल
शिवम का दावा- देवेंद्र नाथ मेहतो पर पुलिस ने किया जानलेवा हमला, बचाने के दौरान खुद भी हुए घायल
रांची में विधानसभा घेराव के दौरान रात के समय पुलिस लाठीचार्ज का आरोप सामने आया है। देवेंद्र नाथ मेहतो के साथ मौजूद शिवम ने दावा किया कि पुलिस ने देवेंद्र नाथ मेहतो पर लाठीचार्ज किया। उन्हें बचाने के लिए आगे आए शिवम भी पुलिस की कार्रवाई की चपेट में आ गए।
रांची: विधानसभा घेराव के दौरान रात के समय पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किए जाने का आरोप सामने आया है। इस दौरान देवेंद्र नाथ मेहतो के साथ मौजूद शिवम जी ने दावा किया कि पुलिस ने देवेंद्र नाथ मेहतो पर जानलेवा हमला किया। उन्होंने बताया कि देवेंद्र नाथ मेहतो को बचाने के लिए वह आगे आए और पुलिस की लाठियां झेलकर उन्हें वहां से बचाया।
शिवम के मुताबिक, देवेंद्र नाथ मेहतो को बचाने के दौरान वह खुद भी लाठीचार्ज की चपेट में आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की लाठियों से उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।










