छात्र प्रदर्शन
समाचार  शिक्षा  रांची  झारखण्ड 

JPSC विवाद : JPSC-JSSC आंदोलन के 14वें दिन बिगड़ी अनशनकारी की तबीयत, राहुल कुमार अस्पताल भेजे गए

JPSC विवाद : JPSC-JSSC आंदोलन के 14वें दिन बिगड़ी अनशनकारी की तबीयत, राहुल कुमार अस्पताल भेजे गए JPSC और JSSC-सीजीएल सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्र-छात्राओं का आमरण अनशन और सत्याग्रह 14वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के दौरान अनशनकारी राहुल कुमार की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया, जबकि छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो की भी तबीयत खराब होने पर चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। आंदोलनकारियों ने भर्ती परीक्षाएं रद्द कर दोबारा आयोजित करने की मांग दोहराई और 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान किया।
Read More...
समाचार  राजनीति  राष्ट्रीय  दिल्ली 

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित तर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर बुधवार को संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में जोरदार हंगामा हुआ। विपक्ष ने इस मुद्दे पर चर्चा और सरकार से जवाबदेही की मांग की। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकतंत्र और नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल उठाए, जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि पुलिस ने परिस्थितियों के अनुसार कार्रवाई की है।
Read More...
समाचार  राज्य  शिक्षा  पाकुड़  झारखण्ड 

पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन

पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन पाकुड़ में शनिवार को आदिवासी छात्र संघ के बैनर तले छात्रों ने NEET परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए शहर में रैली निकाली। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  गिरिडीह  झारखण्ड 

पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का धरना, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का धरना, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दिल्ली में पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों के प्रदर्शन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुई कथित कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, छात्रों के साथ हुई कथित घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच और दर्ज मुकदमों की वापसी की मांग की।
Read More...
समाचार  शिक्षा  राष्ट्रीय  दिल्ली 

दिल्ली विश्वविद्यालय में PG सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर ABVP का प्रदर्शन

दिल्ली विश्वविद्यालय में PG सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर ABVP का प्रदर्शन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की दिल्ली इकाई ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एक वर्षीय स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों की सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर कला संकाय के बाहर प्रदर्शन किया। परिषद ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम पूरा करने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी है, जबकि PG सीटें पर्याप्त नहीं हैं।
Read More...
समाचार  राज्य  पटना  बिहार 

पटना कोर्ट का बड़ा फैसला, जेल से बाहर आएंगे ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद

पटना कोर्ट का बड़ा फैसला, जेल से बाहर आएंगे ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद पटना सिविल कोर्ट ने ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रौशन आनंद को जमानत दे दी है। खान ग्लोबल स्टडीज पर पथराव और तोड़फोड़ मामले में वे न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल में बंद थे। एडीजे-33 की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया।
Read More...

Advertisement