Jharkhand Vidhansabha: साहिबगंज के विकास को लेकर विधायक एमटी राजा की बड़ी मांगें, सदन में गूंजे स्थानीय मुद्दे

उधवा चौक से उधवा नाला तक फोरलेन सड़क के किनारे ड्रेनेज सिस्टम बनाने की मांग

Jharkhand Vidhansabha: साहिबगंज के विकास को लेकर विधायक एमटी राजा की बड़ी मांगें, सदन में गूंजे स्थानीय मुद्दे
विधानसभा सत्र के दौरान साहिबगंज के विकास संबंधी मुद्दे उठाते राजमहल विधायक एमटी राजा।

झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान राजमहल विधायक एमटी राजा ने साहिबगंज जिले के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने उधवा चौक से उधवा नाला तक फोरलेन सड़क के किनारे ड्रेनेज सिस्टम बनाने, जिले में रेसलिंग डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना, उधवा के जर्जर आदिवासी छात्रावास के पुनर्निर्माण और साहिबगंज में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोलने की मांग की।

साहिबगंज:  विधानसभा सत्र के दौरान राजमहल विधायक एमटी राजा ने साहिबगंज जिले के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने जल निकासी, खेल, छात्रावास और शिक्षा जैसी स्थानीय समस्याओं को लेकर सरकार से ठोस पहल की मांग की।

उधवा चौक पर जलजमाव से निजात की मांग

विधायक ने सबसे पहले उधवा चौक से उधवा नाला तक बन रही फोरलेन सड़क के दोनों तरफ समुचित जल निकासी व्यवस्था यानी ड्रेनेज सिस्टम बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि नाला नहीं होने के कारण बारिश में सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी होती है।

साहिबगंज में रेसलिंग डेवलपमेंट सेंटर बनाने की मांग

Jharkhand Govt Ad
शून्यकाल के दौरान विधायक ने जिले में युवाओं के कुश्ती के प्रति बढ़ते रुझान का हवाला देते हुए रेसलिंग डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना की मांग की। उन्होंने कहा कि संसाधनों के अभाव में प्रतिभावान खिलाड़ियों को सही मंच नहीं मिल पा रहा है। विधायक ने प्रशिक्षित कोच और खेल सामग्री उपलब्ध कराने की भी मांग रखी। इस पर सदन की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिला।

उधवा के जर्जर आदिवासी छात्रावास का मुद्दा उठा

विधायक ने उधवा प्रखंड स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में स्थित जर्जर आदिवासी छात्रावास की दयनीय स्थिति का मामला भी उठाया। उन्होंने बताया कि छात्रावास में क्षमता से अधिक छात्र रह रहे हैं, जिससे भोजन, आवास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने छात्रावास का निरीक्षण कराने, नए भवन के निर्माण और पुराने भवन के जीर्णोद्धार की मांग की। विभाग ने आश्वस्त किया कि छात्रावासों की मरम्मत की प्रक्रिया जारी है और इस पर जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: राजमहल आईटीआई में जल्द शुरू होगी पढ़ाई, मंत्री संजय यादव का आश्वासन

साहिबगंज में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की मांग

अंत में विधायक ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से साहिबगंज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि साहिबगंज देश के अति पिछड़े जिलों में शामिल है, इसीलिए यहां आधुनिक सुविधाओं वाले उत्कृष्ट विद्यालय की सख्त जरूरत है। इस पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जवाब दिया कि जिले में अभी 4 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय संचालित हैं। अन्य विद्यालयों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही राजमहल के प्लस टू जेके उच्च विद्यालय को सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के रूप में स्वीकृति के लिए मंत्रिपरिषद के पास भेजा गया है। विधायक एमटी राजा ने कहा कि साहिबगंज के समग्र विकास के लिए शिक्षा, खेल और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सदन में उठाए गए इन मुद्दों पर सरकार जल्द कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: तीनपहाड़ थाने के नए प्रभारी बने गौरव कुमार भगत, अपराध और शराब माफिया पर कसेगी नकेल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Deoghar News: बोल बम के जयघोष से गूंजा देवघर, बाबा मंदिर में जलार्पण के लिए उमड़ी कांवरियों की भीड़ Deoghar News: बोल बम के जयघोष से गूंजा देवघर, बाबा मंदिर में जलार्पण के लिए उमड़ी कांवरियों की भीड़
Garhwa News: बरडीहा में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी, 15 अगस्त को तय समय पर होगा झंडोतोलन
Jharkhand News: लाइसेंसी पिस्तौल वाले वायरल वीडियो पर दुखनी सोरेन ने दी सफाई
Sahibganj News: भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस के साहिबगंज विस्तार का दावा गलत
Jharkhand Politics News: राहुल गांधी पर आदित्य साहू के आरोपों का कांग्रेस मंत्रियों ने किया खंडन
Sahibganj News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार
Sahibganj News: रेलवे हाई स्कूल में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता, 19 छात्रों ने सुरों से जगाया देशप्रेम
पुस्तक संस्कृति और पुस्तकालय: किताबें कुछ कहना चाहती हैं
Jharkhand Vidhansabha: साहिबगंज के विकास को लेकर विधायक एमटी राजा की बड़ी मांगें, सदन में गूंजे स्थानीय मुद्दे
राहुल गांधी छात्रों की मांग पूरी करवाएं या हेमंत सरकार से नाता तोड़ें: आदित्य साहू
Jharkhand Weather: झारखंड के छह जिलों में 14 अगस्त को बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Sahibganj News: आखिर कब तक हादसों का इंतजार? कब बनेगी बरहरवा–पाकुड़ मुख्य सड़क डबल लेन?