Chatra News: सिमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 985 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गोठाई गांव के पास लावालौंग-बगरा रोड पर पुलिस ने की कार्रवाई

Chatra News: सिमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 985 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 985 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एसपी अनिमेष नैथानी को मिली सूचना के आधार पर की। लावालौंग-बगरा रोड स्थित गोठाई गांव के पास छापामारी के दौरान बाइक से जा रहे दोनों आरोपितों को पकड़ा गया।

चतरा: सिमरिया पुलिस ने लावालौंग-बगरा रोड स्थित गोठाई गांव के पास से 985 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में लावालौंग थाना क्षेत्र के टूनगुन गांव निवासी सुधीर ठाकुर और खनगड्ढा गांव निवासी सुरेश गंझू शामिल हैं। तस्करों के पास से अफीम के अलावा एक अपाची बाइक (जेएच 02 बीएस 3835) और एक मोबाइल जब्त किया गया है।

यह जानकारी एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहब ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति लावालौंग से पत्थलगड्डा अफीम की बिक्री करने जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर छापामारी टीम का गठन किया गया।

Jharkhand Govt Ad
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लावालौंग-बगरा रोड पर छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान बाइक से आ रहे दो लोगों को अफीम के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में सिमरिया थाना कांड संख्या 145/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है।

एसडीपीओ ने आगे कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबारियों और इसमें संलिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। छापामारी टीम में सिमरिया अंचलाधिकारी गौरव राय, थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता के अलावा आरक्षी संजीव कुमार, शंकर प्रसाद मेहता समेत कई जवान शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Crime News: लावालोंग में नक्सली मनोहर गंझु के सहयोगी कुलदीप गंझु गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Pakur News: बनावग्राम मंडल में शक्ति केंद्र विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, संगठन मजबूती पर जोर Pakur News: बनावग्राम मंडल में शक्ति केंद्र विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, संगठन मजबूती पर जोर
हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कैबिनेट फैसलों पर जताया आभार
छात्रों की आवाज राहुल गांधी ने की बुलंद, हेमंत सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला: विजय शंकर नायक
Pakur News: प्राथमिक विद्यालय तालडीह गनपुरा में बाल स्वास्थ्य जांच शिविर, 43 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग
सभी विवादित परीक्षाएं रद्द, छात्र आंदोलन की ऐतिहासिक जीत; अब नई परीक्षा व्यवस्था की लड़ाई शुरू: देवेंद्र नाथ महतो
जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे उपायुक्त हेमन्त सती, संबंधित विभागों को दिए कार्रवाई के निर्देश
साहिबगंज में बिजली व्यवस्था हुई और मजबूत, बेतौना व साहिबगंज में लगे नए पावर ट्रांसफार्मर
Deoghar News: रिमझिम बारिश में बाबा के जयघोष से गूंजा देवघर, 20वें दिन भी कांवरियों की लंबी कतार
Ranchi News: ‘हर-हर महादेव’ से गूंजा मोरहाबादी, यज्ञा बाबा आश्रम में भव्य शिव महोत्सव का आयोजन
हेमंत सरकार ने कैबिनेट में बैठकर छात्रों को ठगने की बनाई पूरी प्लानिंग, सीबीआई जांच बिना न्याय अधूरा: बाबूलाल मरांडी
Chatra News: सिमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 985 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
23 अगस्त को रांची में झारखंड RERA का सेमिनार, रियल एस्टेट अधिनियम पर होगा व्यापक संवाद