Sahibganj News: महादेवगंज के दारा मोड़ सड़क की बदहाली से लोग परेशान, यातायात और व्यापार प्रभावित

बड़े-बड़े गड्ढों और जलभराव से रोजाना जाम की समस्या।

Sahibganj News: महादेवगंज के दारा मोड़ सड़क की बदहाली से लोग परेशान, यातायात और व्यापार प्रभावित
दारा मोड़ की बदहाल सड़क से बढ़ी परेशानी

साहिबगंज जिले के महादेवगंज स्थित दारा मोड़ की जर्जर सड़क स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। मिर्जाचौकी, राजमहल और भागलपुर को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण चौराहे पर बड़े-बड़े गड्ढे, कीचड़ और जलभराव के कारण रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। बरसात के मौसम में दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।

साहिबगंज: जिले में मिर्जाचौकी और साहिबगंज के बीच स्थित महादेवगंज के दारा मोड़ की स्थिति बेहद खराब हो गई है। इस चौराहे से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ के कारण आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह दारा मोड़ एक महत्वपूर्ण चौराहा है, जहां से एक ओर गंगा नदी की तरफ जाने वाली सड़क लालबथानी को जाती है। वहीं दूसरी ओर यह सड़क पश्चिम दिशा में भागलपुर और पूर्व दिशा में राजमहल को जोड़ती है। इस कारण इस मार्ग पर यात्री वाहनों के साथ-साथ मालवाहक और भारी वाहनों का दबाव भी लगातार बना रहता है।

Jharkhand Govt Ad
सड़क की हालत खराब होने की वजह से यहां अक्सर जाम लग जाता है और छोटे वाहनों के पलटने तथा दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। बरसात के दिनों में स्थिति और बदतर हो जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को सही रास्ते का अंदाजा नहीं लग पाता।

 ग्रामीणों और वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि दारा मोड़ की तत्काल मरम्मत और चौड़ीकरण किया जाए, ताकि मिर्जाचौकी और राजमहल को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर सफर सुरक्षित और आसान हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क न सिर्फ यातायात बल्कि क्षेत्र के व्यापार और कनेक्टिविटी के लिए भी बेहद जरूरी है, इसीलिए नगर परिषद एवं सरकार को जल्द इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए।

यह भी पढ़ें: जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार की हुई कोर्ट में पेशी, एन्क्रिप्टेड ऐप और वीवीआईपी कनेक्शन जांच के दायरे में

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Hazaribagh  News: बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर जनाक्रोश, 9 घंटे बाद खत्म हुआ धरना Hazaribagh News: बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर जनाक्रोश, 9 घंटे बाद खत्म हुआ धरना
Sahibganj News: :हावड़ा–राजगीर स्पेशल ट्रेन की वापसी की उम्मीद, साहिबगंज रूट के यात्रियों को राहत
सिडनी में झारखंड के उद्योगपति अरुण सिन्हा हुए सम्मानित, बढ़ाया देश और राज्य का मान
Ranchi News: SIR पर कांग्रेस का हमला, मतदाता सूची की गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Koderma News: DAV पब्लिक स्कूल में नियमित सामूहिक पीटी, स्वस्थ शरीर-स्वस्थ मन का दिया संदेश
Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, विद्यार्थियों ने पेश किए आकर्षक विज्ञान मॉडल
Jharkhand Politics: विधानसभा में गूंजेगा JPSC-JSSC मामला, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा
Shravani Mela 2026 : देवघर प्रशासन की डिजिटल पहल, श्रावणी मेला में फोटो अपलोड कर दर्ज करा सकेंगे शिकायत
JPSC विवाद: रांची में आंदोलनरत छात्रों से हेमंत सोरेन ने की वार्ता पहल, सर्किट हाउस में बुलाया प्रतिनिधिमंडल
Ranchi News: सीसीएल अरगड़ा क्षेत्र में लगा समाधान शिविर, अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान
JPSC विवाद: पाकुड़ में JLKM का प्रदर्शन, युवाओं के मुद्दों पर सरकार से की 11 सूत्री मांग
Facebook Controversy: प्रधानमंत्री का वीडियो हटाने पर मेटा से जवाब तलब, मार्क जुकरबर्ग से तीन दिन में बिना शर्त माफी की मांग