Kajladaha Shiv Temple
समाचार  दुमका  झारखण्ड  राज्य 

अंतिम सोमवारी पर काजलादहा में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्राह्मणी नदी से जल लेकर किया जलाभिषेक

अंतिम सोमवारी पर काजलादहा में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्राह्मणी नदी से जल लेकर किया जलाभिषेक दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के काजलादहा गांव में सावन की अंतिम सोमवारी पर आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु पवित्र ब्राह्मणी नदी पहुंचे और स्नान के बाद पात्रों में जल भरा। इसके बाद गाजे-बाजे और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालु काजलादहा स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
Read More...

Advertisement