हजारीबाग अंतिम सोमवारी
समाचार  हजारीबाग  झारखण्ड  राज्य 

Hazaribagh News: 1100 कलश के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, सड़वा महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

Hazaribagh News:  1100 कलश के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, सड़वा महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत लुपंग पंचायत स्थित प्राचीन सड़वा महादेव मंदिर में सावन के आखिरी सोमवार पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर करीब 1100 कलश के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु लुपंग स्थित कौलेश्वरी मंदिर से पवित्र जल लेकर सड़वा महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। यात्रा में महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
Read More...

Advertisement