Hazaribagh News: 30 घंटे बाद खत्म हुआ सड़क जाम, एनटीपीसी मुआवजे और नौकरी पर सहमत
परिजनों और ग्रामीणों पर दर्ज न होगी एफआईआर
हजारीबाग में कोयला हाईवा की चपेट में आने से जयपाली महतो की मौत के बाद 30 घंटे से जारी सड़क जाम समाप्त हो गया। प्रशासन और एनटीपीसी के साथ बैठक के बाद मृतक के परिजनों को 8.5 लाख मुआवजा, दो लोगों को रोजगार और अलग सड़क निर्माण पर सहमति बनी।
हजारीबाग: कोयला ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर शुक्रवार को सुबह 5:00 बजे 4 नंबर गेट के समीप अज्ञात कोयला हाईवा वाहन की चपेट में आने से जयपाली महतो की मौत हो गई। जिसे लेकर ग्रामीणों ने मुआवजे एवं नौकरी को लेकर 30 घंटे तक सड़क जाम रखा। प्रशासन एनटीपीसी के अधिकारियों के अथक कई प्रयासों के पश्चात मृतक के परिजनों को मुआवजा एवं रोजगार देने पर सहमति बनी। कंपनी की ओर से मृतक जयपाली महतो के पुत्र नरेश कुमार को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहयोग एवं मृतक के दो परिजन को रोजगार देने पर सहमति बनी। इसमें 8 लाख रुपये का चेक तथा तत्काल 50 हजार रुपये नकद दिए जाने की बात कही गई।
शेष राशि भुगतान की प्रक्रिया कंपनी द्वारा तय समय के अनुसार किए जाने की जानकारी दी गई। बैठक के दौरान भविष्य में कोयला ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बड़कागांव अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि चिरुडीह से लेकर 13 माइल मुख्य सड़क तंक 15 फीट चौड़ी कालीकरण रोड अलग सड़क मार्ग का निर्माण कंपनी के द्वारा कराया जाएगा।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.










