Ranchi News: इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने बुजुर्गों संग मनाया डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का दौरा
पार्क प्राइम में समीक्षा बैठक का आयोजन
इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी रांची द्वारा डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियंका कुमार का आधिकारिक दौरा चिरौंदी स्थित ओल्ड एज होम में सेवा कार्य और पार्क प्राइम में समीक्षा बैठक के साथ गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान वृद्धजनों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया और क्लब के सामाजिक कार्यों की सराहना की गई।
रांची: इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी रांची द्वारा शनिवार को डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियाका कुमार के आधिकारिक डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विजिट का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत चिरौंदी स्थित ओल्ड एज होम के भ्रमण से हुई। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियाका कुमार के साथ इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी रांची की सदस्याएं वहां पहुंचीं। क्लब द्वारा वहां रह रहे बुजुर्गों के बीच विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री का वितरण किया गया तथा सभी वृद्धजनों को नाश्ते के पैकेट भी प्रदान किए गए। इस सेवा कार्य से बुजुर्गों के चेहरे पर प्रसन्नता देखने को मिली।
इसके पश्चात पार्क प्राइम में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन के आधिकारिक विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियाका कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब ऑफ पलाश की अध्यक्ष निशी चंद्रा एवं सचिव सरिता, इनर व्हील क्लब ऑफ रेखा की अध्यक्ष शालिनी सिन्हा एवं सचिव नीता शेखर, सीजीआर माला श्रीवास्तव तथा डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी नीता नारायण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.










