Deoghar News: मधुपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल यात्रा करा रही आरपीएफ

धक्का-मुक्की और जल्दबाजी से बचें श्रद्धालु यात्री

Deoghar News: मधुपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल यात्रा करा रही आरपीएफ
(मधुपुर आरपीएफ सुरक्षा अभियान)

मधुपुर रेलवे स्टेशन पर श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आरपीएफ मुस्तैदी से सुरक्षा एवं सहयोग में जुटी है। जवानों द्वारा महिला, बुजुर्ग एवं दिव्यांग यात्रियों को कतारबद्ध तरीके से ट्रेनों में सुरक्षित प्रवेश कराया जा रहा है।

देवघर: श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मधुपुर आरपीएफ लगातार सक्रिय है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए आरपीएफ के अधिकारी एवं जवान ट्रेनों में श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से चढ़ाने में सहयोग कर रहे हैं। खासकर अधिक भीड़ वाली ट्रेनों में यात्रियों को धक्का-मुक्की से बचाने और व्यवस्थित तरीके से ट्रेन में प्रवेश कराने का प्रयास किया जा रहा है। आरपीएफ जवानों द्वारा महिला बोगी में महिलाओं को चढ़ने में भी सहायता की जा रही है, ताकि भीड़ के कारण महिला यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। 

जवान यात्रियों को कतारबद्ध होकर ट्रेन में चढ़ने तथा जल्दबाजी और धक्का-मुक्की से बचने की अपील कर रहे हैं। आरपीएफ अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि महिला आरक्षित/महिला कंपार्टमेंट में केवल महिलाएं ही यात्रा करें। पुरुष यात्री महिला बोगी में प्रवेश न करें, ताकि महिला यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का माहौल मिल सके।इसके अलावा आरपीएफ ने दिव्यांग, विकलांग एवं वरिष्ठ नागरिक यात्रियों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। 

Jharkhand Govt Ad
अधिकारियों ने कहा कि ऐसे यात्रियों को उनकी निर्धारित सीट या स्थान पर बैठने में सहयोग किया जाए तथा उनकी सीट पर अनावश्यक रूप से कब्जा न किया जाए। भीड़ के दौरान सक्षम यात्री मानवता का परिचय देते हुए वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और जरूरतमंद यात्रियों को प्राथमिकता दें। श्रावणी मेला के दौरान मधुपुर स्टेशन पर श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ रही आवाजाही को देखते हुए आरपीएफ द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यात्री सुविधा पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। 

स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर जवानों की तैनाती कर भीड़ को नियंत्रित करने, यात्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए निगरानी रखी जा रही है। आरपीएफ अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे रेलवे के नियमों का पालन करें, चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास नहीं करें और भीड़ के दौरान धैर्य बनाए रखें।यात्रियों की थोड़ी सी सावधानी और सहयोग से श्रावणी मेला के दौरान रेल यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला के 18वें दिन अहले सुबह से उमड़ा शिवभक्तों का विशाल सैलाब

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: मधुपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल यात्रा करा रही आरपीएफ Deoghar News: मधुपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल यात्रा करा रही आरपीएफ
छात्रों के साथ मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी धक्का-मुक्की
Palamu News: टाउन हॉल में आयोजित दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़
Lohardaga News: कोयल नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला महिला का शव, गुरुवार से थी लापता
कोयल नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला महिला का शव, ड्रोन कैमरे की मदद से मिली सफलता
ईटखोरी मार्ग पर स्थित चांदनी होटल में अवैध जिस्मफरोशी का बड़ा भंडाफोड़
Dumka News: उपायुक्त ने समीक्षा बैठक में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए
Dumka News: महीनों से बंद वृद्धावस्था पेंशन, बुढ़ापे की लाठी के लिए तरस रहे बेबस बुजुर्ग
Dumka News: श्रावणी मेले के अंतिम चरण को लेकर उपायुक्त व एसपी ने दिए कड़े निर्देश
बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया लोकतंत्र की हत्या
Ranchi News: इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने बुजुर्गों संग मनाया डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का दौरा
Deoghar News: मधुपुर के गुनियासोल गांव से पिछले चार दिनों से दो बच्चों की मां लापता