Deoghar News: मधुपुर के गुनियासोल गांव से पिछले चार दिनों से दो बच्चों की मां लापता
सुरक्षित बरामदगी के लिए परिजनों की गुहार
देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुनियासोल गांव से 19 अगस्त से लापता दो बच्चों की मां मीरा कुमारी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों की शिकायत पर मधुपुर थाना पुलिस मामला दर्ज कर महिला की सुरक्षित बरामदगी के लिए छानबीन में जुट गई है।
देवघर: मधुपुर थाना क्षेत्र के गुनियासोल गांव से दो बच्चों की मां मीरा कुमारी के पिछले चार दिनों से लापता होने का मामला सामने आया है।19 अगस्त से मीरा कुमारी के लापता होने के बाद से परिजन परेशान हैं। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।
परिजनों के अनुसार, मीरा कुमारी 19 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे घर से किसी काम की बात कहकर निकली थीं। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटीं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर उनकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.










