NTA में बड़ा फेरबदल! 50 से ज्यादा कर्मचारी हटे, अब परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था में होंगे व्यापक बदलाव

CTO, CFO, CISO समेत 10 नए प्रोफेशनल नेतृत्व पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू

NTA में बड़ा फेरबदल! 50 से ज्यादा कर्मचारी हटे, अब परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था में होंगे व्यापक बदलाव

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की तैयारी शुरू हो गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, NTA महानिदेशक और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की।

नई दिल्ली:  केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की परीक्षा व्यवस्था और सुरक्षा प्रोटोकॉल में व्यापक सुधार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परीक्षा से जुड़े सभी स्थापित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा एनटीए की गोपनीय संचालन व्यवस्था (सीओएनओपीएस) के ढांचे में पूरी तरह बदलाव करने को कहा है।

शिक्षा मंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, एनटीए के महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक कर हाल में यूजीसी-नेट परीक्षा से जुड़े मुद्दों के बाद एजेंसी की ओर से उठाए गए कदमों की समीक्षा की। बैठक में मंत्री को एनटीए की समग्र व्यवस्था में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, सुधार प्रक्रिया के तहत एनटीए के 50 से अधिक कर्मचारियों को हटाया गया है। इसके अलावा मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ), मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ), मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (सीआईएसओ), महाप्रबंधक (परीक्षा सुरक्षा) तथा महाप्रबंधक (अनुसंधान एवं विकास और साइकोमेट्रिक्स) समेत 10 नए पेशेवर नेतृत्व पदों के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं और इन पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं।

मंत्रालय ने बताया कि साइबर सुरक्षा, साइकोमेट्रिक्स और प्रश्नपत्र तैयार करने समेत विभिन्न विशेषज्ञ क्षेत्रों के लिए निजी क्षेत्र से विषय विशेषज्ञों को भी जोड़ा जा रहा है। इसका उद्देश्य एनटीए की तकनीकी क्षमता और परीक्षा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करना है।

जोशी ने निर्देश दिया कि परीक्षा प्रक्रियाओं में स्थापित सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने संवेदनशील परीक्षा गतिविधियों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए गोपनीय संचालन (सीओएनओपीएस) के ढांचे में पूर्ण बदलाव करने का निर्देश दिया। इसके तहत अलग और सुरक्षित कक्ष, एयर-गैप्ड सिस्टम तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जमा कराने की अधिक कड़ी व्यवस्था लागू की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश

मंत्री ने एनटीए को परीक्षा से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं का विस्तृत ऑडिट कराने और ऑडिट के आधार पर की गई सुधारात्मक कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया। एनटीए की परीक्षा व्यवस्था हाल के वर्षों में लगातार जांच के दायरे में रही है। राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश और पात्रता परीक्षाओं की सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर उठे सवालों के बीच एजेंसी ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान