लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का स्थापना समारोह भव्य रूप से संपन्न, अनिल अग्रवाल बने अध्यक्ष

मेयर प्रमिला मेहरा, उपमेयर सुमित कुमार समेत कई गणमान्य नागरिक समारोह में हुए शामिल

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का स्थापना समारोह भव्य रूप से संपन्न, अनिल अग्रवाल बने अध्यक्ष

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का वर्ष 2026-27 का स्थापना समारोह रविवार को संगम गार्डन में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में जिला गवर्नर पीएमजेएफ लायन शुभ्रा मजूमदार मुख्य अतिथि, पीएमजेएफ लायन सिद्धार्थ मजूमदार इंस्टॉलेशन ऑफिसर और लायन अरुण सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

गिरिडीह: लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का वर्ष 2026–27 का स्थापना समारोह रविवार को संगम गार्डन में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में जिला गवर्नर पीएमजेएफ लायन शुभ्रा मजूमदार मुख्य अतिथि, पीएमजेएफ लायन सिद्धार्थ मजूमदार इंस्टॉलेशन ऑफिसर तथा लायन अरुण सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लायन अनिल अग्रवाल ने अध्यक्ष, लायन साहिल कुमार ने सचिव एवं लायन अंकित सरावगी ने कोषाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। अध्यक्ष लायन अनिल अग्रवाल ने कहा कि क्लब शीघ्र ही सेवा के लिए अपना स्थायी सेवा प्रकल्प शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में क्लब की गतिविधियों को और विस्तार दिया जाएगा।

सचिव लायन साहिल कुमार ने कहा कि क्लब के सेवा कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर सेवा कार्यों को नई ऊंचाई देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष रूप से गिरिडीह की मेयर प्रमिला मेहरा, उपमेयर सुमित कुमार, जनसेवक राजकुमार राज एवं दिनेश यादव की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

समारोह में लायंस क्लब गिरिडीह जागृति एवं लायंस क्लब गिरिडीह सनशाइन का भी संयुक्त स्थापना समारोह आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में लायंस सदस्यों एवं उनके परिवारजनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम की सफलता में क्लब के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह भी पढ़ें: सुदिव्य कुमार सोनू को सीएम सोरेन, राज्यपाल समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कल बंद रहेंगे सरकारी विभाग

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान