Jharkhand News: दुबई से कल तिरला पहुंचेगा प्रवासी मजदूर लालचंद महतो का शव

5 जुलाई को दुबई में हुई थी लालचंद महतो की मौत

Jharkhand News: दुबई से कल तिरला पहुंचेगा प्रवासी मजदूर लालचंद महतो का शव
दुबई से लौट रहा प्रवासी मजदूर लालचंद महतो का परिवार एवं लालचंद महतो (फाइल फोटो)

बगोदर के तिरला निवासी प्रवासी मजदूर लालचंद महतो का शव मंगलवार को लगभग एक महीने बाद दुबई से उनके गांव पहुंचेगा। जनवरी 2026 में रोजगार के लिए दुबई गए लालचंद की 5 जुलाई को तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी।

Giridih: बगोदर थाना क्षेत्र के तिरला निवासी प्रवासी मजदूर लालचंद महतो का शव मंगलवार को, लगभग एक महीने बाद, दुबई से उनके पैतृक गांव तिरला लाया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह 7:30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेगा, जहां से एंबुलेंस के माध्यम से तिरला ले जाया जाएगा।

बताया जाता है कि 5 जुलाई 2026 को दुबई में उनकी तबीयत खराब होने के कारण मौत हो गई थी। लालचंद महतो रोजगार की तलाश में जनवरी 2026 में दुबई गए थे। वहां उन्होंने एक कंपनी में काम शुरू किया, लेकिन करीब दो महीने बाद कंपनी ने उन्हें नौकरी से हटा दिया। नौकरी छूटने के बाद वे आर्थिक और मानसिक संकट से जूझने लगे। इसी दौरान उनका पासपोर्ट और वीजा भी गुम हो गया, जिससे उनकी परेशानियां और बढ़ गईं।

Jharkhand Govt Ad
आवश्यक दस्तावेज नहीं होने के कारण वे भारत लौटने में असमर्थ थे और लगातार स्वदेश वापसी का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच 5 जुलाई 2026 को उनकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

प्रवासी हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकंदर अली ने बताया कि काफी प्रयासों के बाद लालचंद महतो का शव भारत लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लालचंद महतो का परिवार अत्यंत गरीब है। वर्ष 2013 से उनके पिता भी मुंबई से लापता हैं। ऐसे में उन्होंने झारखंड सरकार से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: एसपी डॉ. विमल कुमार ने कांवरिया सेवा शिविर का फीता काटकर किया उद्घाटन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला
Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा
Bokaro News: आईजी, उपायुक्त और एसपी ने सेक्टर 12 पुलिस लाइन से वाहनों को किया रवाना
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' शिकायतों की समीक्षा की
Palamu News: भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद लौटे
Dumka News: बीडीओ ने की धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: झेनागड़िया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा
Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण
Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन