Sahibganj News: विद्या भारती विद्यालय में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

स्वागत नृत्य और कृष्ण आधारित प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ विद्यालय परिसर

Sahibganj News: विद्या भारती विद्यालय में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विद्या भारती विद्यालय, जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य और श्रीकृष्ण पर आधारित भावपूर्ण प्रस्तुतियां भी दीं। प्रतियोगिता में कनव पार्थ एवं आनवी आनंद ने प्रथम, प्रियंका कुमारी एवं शुभम ने द्वितीय तथा सूर्या कुमार एवं प्रज्ञा कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

साहिबगंज: विद्या भारती विद्यालय, जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की सचिव डॉ. मृदुला सिन्हा, सह सचिव शशि जाजोदिया, शंभू जाजोदिया, उपाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार एवं प्रधानाचार्य सुनील पंडित ने संयुक्त रूप से सरस्वती माता, ओंकार, भारत माता और भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर किया।

उत्सव में नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कक्षा अरुण की बहनों द्वारा मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया, वहीं कक्षा उदय, प्रभात एवं प्रथम के भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण पर आधारित भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को कृष्णमय बना दिया।

इस अवसर पर विद्यालय की सचिव डॉ. मृदुला सिन्हा, उपाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार एवं सह सचिव शशि जाजोदिया ने अपने उद्बोधन में श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन और उनके आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। रूप सज्जा प्रतियोगिता में बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनोहर वेशभूषा में सजकर सभी का दिल जीत लिया। निर्णायक मंडल के निर्णय अनुसार - कनव पार्थ एवं आनवी आनंद ने प्रथम स्थान, प्रियंका कुमारी एवं शुभम ने द्वितीय स्थान तथा सूर्या कुमार एवं प्रज्ञा कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता भैया-बहनों को मंचासीन अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: सेना की वर्दी का सपना लिए युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में 2 नामों का जिक्र

कार्यक्रम का सफल संचालन किरण कुमारी गुप्ता ने किया, जबकि अतिथि परिचय प्रधानाचार्य सुनील पंडित ने कराया। इस अवसर पर शिशु वाटिका की प्रमुख आचार्या निर्मला कुमारी, स्नेहा भारद्वाज, सोनी कुमारी, टीनू पाण्डेय सहित कक्षा द्वितीय से षष्ठ तक के सभी भैया-बहन एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: मखलपुर-बाबूपुर सड़क पर बाढ़ का पानी, नाव बनी एकमात्र सहारा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Koderma News: नवादा-गिरिडीह रेल लाइन को जसीडीह तक विस्तार की बाबूलाल मरांडी ने रेल मंत्री से की मांग
Koderma News: नाबालिग छात्रा के अपहरण और शारीरिक शोषण मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
छेड़खानी के विरोध पर दो पक्षों में जमकर हंगामा, डीएसपी और इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा
Koderma News: स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल गुमो बरवाडीह में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
FJCCI Election 2026: संतोष कुमार ने पेश किया टीम पी-21 का विजन, मजबूत चैंबर बनाने का संकल्प
बीएसएल में साइबर सुरक्षा और साइबर स्वच्छता पर जागरूकता सत्र, 45 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
बीएसएल के टेक्निकल सेल में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह संपन्न...विजेताओं को किया गया सम्मानित
निखार हत्याकांड: टीएमएच से जेल पहुंचा राघव...शूटरों के मोबाइल से जुड़ा मिला बड़ा सबूत
Giridih News: Shreeja’s Coaching Campus का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शिक्षा की सुविधा
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
Ranchi News: टाइगर मोबाइल के पुलिसकर्मियों ने किया फायरिंग अभ्यास, ऑपरेशनल तत्परता पर जोर