Radha Krishna Competition
समाचार  झारखण्ड  राज्य  साहिबगंज 

Sahibganj News: विद्या भारती विद्यालय में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

Sahibganj News: विद्या भारती विद्यालय में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन विद्या भारती विद्यालय, जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य और श्रीकृष्ण पर आधारित भावपूर्ण प्रस्तुतियां भी दीं। प्रतियोगिता में कनव पार्थ एवं आनवी आनंद ने प्रथम, प्रियंका कुमारी एवं शुभम ने द्वितीय तथा सूर्या कुमार एवं प्रज्ञा कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
Read More...

Advertisement