Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं
सभी विभागों को त्वरित कार्रवाई का आदेश
साहिबगंज समाहरणालय में उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने जनता दरबार लगाकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों की भौतिक जांच कर त्वरित समाधान करने और उपायुक्त कार्यालय को फीडबैक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
साहिबगंज: कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दुबे ने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से मुलाकात कर उनके समस्याओं से अवगत हुए। उपायुक्त ने उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं एवं आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
इसके साथ ही जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आए, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए उसका समाधान जल्द से जल्द करें।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News








