पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कई पंचायत का किया दौरा, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
पलासबोना पंचायत के विभिन्न टोले-मोहल्लों का पूर्व मंत्री ने किया भ्रमण
बरहरवा प्रखंड के पलासबोना पंचायत में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने राजा दिग्घी, पुरबटोला, बड़तल्ला और दुधी गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और विकास से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं।
साहिबगंज: बरहरवा प्रखंड अंतर्गत पलासबोना पंचायत में शुक्रवार को पूर्व मंत्री आलमगीर अलम ने क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधे मुलाकात की और उनकी समस्याओं से रू-ब-रू हुए। इस दौरान उन्होंने पंचायत के विभिन्न टोले-मोहल्लों का दौरा कर क्षेत्र की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया।
क्षेत्र भ्रमण के क्रम में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम राजा दिग्घी, पुरबटोला, बड़तल्ला एवं दुधी गांव पहुंचे। वहां उन्होंने ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और विकास से जुड़ी अपनी समस्याएं एवं आवश्यकताएं उनके समक्ष रखीं।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts


Latest News








