Dhanbad News: भारत सरकार की Zero Coal Leakage Policy के तहत बीसीसीएल में छापेमारी
21 स्थानों पर चला सघन छापेमारी अभियान
सीआईएसएफ और बीसीसीएल प्रबंधन ने धनबाद क्षेत्र में "Zero Coal Leakage Tolerance Policy" के तहत 21 स्थानों पर छापेमारी कर अवैध कोयला जब्त किया। वहीं पाथरडीह में मशीन ब्लास्ट से तीन मजदूर घायल हुए और बाघमारा में असंगठित मजदूरों ने चक्का जाम की चेतावनी दी।
बाघमारा: अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ सीआईएसएफ (का विशेष अभियान भारत सरकार की "Zero Coal Leakage Tolerance Policy" के प्रभावी क्रियान्वयन और कोयला चोरी व अवैध परिवहन को रोकने के लिए सीआईएसएफ यूनिट बीसीसीएल (BCCL) धनबाद द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के समन्वय से संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी और छापेमारी की जा रही है।
प्रमुख कार्रवाई और क्षेत्रवार गतिविधियाँ
गोविंदपुर (एरिया-03): सलानपुर माइंस के पास बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल से लगभग 370 किलोग्राम अवैध कोयला बरामद किया गया और एमएमडीआर (MMDR) एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई।पाथरडीह (एरिया-PCW): वेल्डिंग मशीन ब्लास्ट होने से आरके कंस्ट्रक्शन के तीन कैजुअल श्रमिक घायल हो गए, जिनका इलाज धनबाद और बोकारो में जारी है।
पुटकी (एरिया-07): भू-धसन के कारण इगलदीप आउटसोर्सिंग का क्रेन पलट गया, जिसे हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
बाघमारा (एरिया-BK-II): रोड सेल के असंगठित मजदूरों द्वारा आगामी 24 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन चक्का जाम की अग्रिम सूचना प्राप्त हुई है।
व्यापक छापेमारी: कुल 21 स्थानों पर अवैध खनन और चोरी की रोकथाम हेतु सघन तलाशी अभियान चलाए गए तथा चिन्हित अवैध उत्खनन स्थलों की भराई का कार्य बीसीसीएल प्रबंधन के सहयोग से जारी है।अधिकारियों के अनुसार, सभी अभियान शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत संपन्न किए जा रहे हैं।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News








