Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की समीक्षा बैठक

22 और 23 अगस्त को विशेष शिविर

Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की समीक्षा बैठक
(पाकुड़ मतदाता पुनरीक्षण समीक्षा)

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में SIR 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। 22 व 23 अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जबकि मैपिंग विसंगतियों की सुनवाई 24 अगस्त से स्थानीय पंचायत भवनों में होगी।

पाकुड़: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अब तक किए गए कार्यों, आगामी विशेष शिविरों तथा मैपिंग-मैचिंग से संबंधित मामलों की सुनवाई की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 22 एवं 23 अगस्त 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शिविर में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम अथवा विवरण में सुधार सहित अन्य आवश्यक कार्य किए जाएंगे।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा कि विशेष शिविर में Form-6 एवं Form-8 से संबंधित कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए। मतदाताओं को अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शिविर में पहुंचने के लिए भी प्रेरित किया जाए, ताकि एक ही परिवार के सदस्यों के नाम जोड़ने अथवा विवरण में सुधार का कार्य एक साथ कराया जा सके। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को विशेष शिविरों का सैंपल निरीक्षण करने का निर्देश देते हुए SIR कार्य में शुद्धता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखने पर जोर दिया।

24 अगस्त से शुरू होगी सुनवाई

बैठक में बताया गया कि SIR के दौरान जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है अथवा मैपिंग/मैचिंग में किसी प्रकार की विसंगति सामने आई है, उनके मामलों की निर्धारित प्रक्रिया के तहत 24 अगस्त 2026 से सुनवाई शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: Pakur News: गनपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सहिया दीदियों की मासिक बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं और टीकाकरण की हुई समीक्षा

संबंधित मतदाताओं से अपील की गई है कि वे सुनवाई के दौरान अपनी पहचान से संबंधित आवश्यक जानकारी के साथ उपस्थित हों। जिस व्यक्ति से मैपिंग की जानी है, उसके संबंध में माता-पिता, दादा-दादी अथवा अन्य संबंधित पूर्वजों की जानकारी के साथ जन्म स्थान एवं जन्म वर्ष जैसी आवश्यक सूचनाएं भी तैयार रखें।

यह भी पढ़ें: Pakur News: जन समाधान दिवस, उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

सुनवाई के दौरान निर्धारित 11 दस्तावेजों में से उपलब्ध वैध दस्तावेजों के आधार पर संबंधित मामलों का सत्यापन किया जाएगा। प्रत्येक संबंधित व्यक्ति को अपनी बात रखने का अवसर दिया जाएगा। अपरिहार्य कारणों से निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हो पाने वाले व्यक्ति को नियमानुसार दूसरा अवसर भी प्रदान किया जाएगा।

पंचायत भवनों में बनाए जा रहे सुनवाई स्थल

बड़ी संख्या में मामलों को देखते हुए प्रशासन द्वारा यथासंभव पंचायत भवन एवं अन्य सरकारी भवनों में सुनवाई स्थल निर्धारित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं को अनावश्यक रूप से दूर की यात्रा से बचाना और स्थानीय स्तर पर ही सुनवाई की सुविधा उपलब्ध कराना है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी 22 एवं 23 अगस्त के विशेष शिविरों तथा आगामी सुनवाई प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने में प्रशासन के साथ राजनीतिक दलों और आम नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। SIR 2026 की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: रामगढ़ में एक ही सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे, मची अफरा-तफरी Dumka News: रामगढ़ में एक ही सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे, मची अफरा-तफरी
Dumka News: रानीश्वर में आंगनबाड़ी पोषाहार आपूर्तिकर्ताओं की दुकानों पर बीडीओ का औचक निरीक्षण
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मेदिनीनगर निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण
Palamu News: रजडेरवा में NH-139 निर्माण साइट पर अंधाधुंध फायरिंग, दो मजदूर गंभीर घायल
Dumka News: बासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेले के दौरान 1.62 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का उपचार
Giridih News: JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच का पुतला दहन कार्यक्रम विफल, जेएमएम कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
Pakur News: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर डालसा सभागार में ‘अकेले नहीं हैं आप’ शिविर आयोजित
पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कई पंचायत का किया दौरा, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की समीक्षा बैठक
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने चार आश्रितों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
Remove Reservation: राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी अध्यक्ष निपु सिंह ने जंतर-मंतर पर समर्थकों संग हुंकार भरी
Dhanbad News: भारत सरकार की Zero Coal Leakage Policy के तहत बीसीसीएल में छापेमारी