Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अपील, विशेष शिविर में मतदाता सूची में जुड़वाएं नाम
18 वर्ष की आयु वाले युवा भरें फॉर्म-6
कोडरमा जिले में झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत 8 और 9 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 और फॉर्म-8 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व संशोधन कराने की अपील की है।
कोडरमा: झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत 8 एवं 9 अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, जहां पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने एवं मतदान केंद्र परिवर्तन के लिए फॉर्म-6 और फॉर्म-8 भरने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के सभी पात्र भारतीय नागरिकों से विशेष शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए। ऐसे नागरिक, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है अथवा 01 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे और संबंधित मतदान क्षेत्र के सामान्य निवासी हैं, वे फॉर्म-6 एवं घोषणा-पत्र भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं।

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सभी पात्र नागरिकों से 8 एवं 9 अगस्त को अपने निकटतम मतदान केंद्र पर आयोजित विशेष शिविर में पहुंचकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, आवश्यक संशोधन कराने तथा परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र में स्थानांतरित कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि "कोई भी पात्र नागरिक छूटे नहीं" अभियान को सफल बनाने में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.









