Koderma News: छोटकीबागी में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में छापेमारी

पीड़िता की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज

Koderma News: छोटकीबागी में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में छापेमारी
(कोडरमा थाना)

कोडरमा थाना क्षेत्र के छोटकीबागी में आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की लिखित शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी रूपलाल मेहता की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

कोडरमा: छोटकीबागी में आठ वर्षीया मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता की मां ने कोडरमा थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि डोमचांच थाना क्षेत्र के मसनोडीह निवासी रूपलाल मेहता, पिता जगदीश मेहता जो वर्तमान में कोडरमा के छोटकीबागी में रह रहा था, ने उनकी आठ वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपित की तलाश में जुटी हुई है। 

Jharkhand Govt Ad
इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थाना प्रभारी ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि आरोपी के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिले या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि शीघ्र कार्रवाई की जा सके।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Ranchi News: BIT मेसरा में AI फॉर मेंटल हेल्थ पर 5-दिवसीय कार्यशाला का समापन Ranchi News: BIT मेसरा में AI फॉर मेंटल हेल्थ पर 5-दिवसीय कार्यशाला का समापन
Ranchi News: रांची में होगी 55वीं अखिल भारतीय खान बचाव प्रतियोगिता, CCL ने शुरू की जोरदार तैयारियां
Giridih News: कानून-व्यवस्था होगी मजबूत, डीसी और एसपी ने 32 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी
Jharkhand News: 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश, हर नागरिक लगाए एक पौधा
Giridih News: सलूजा गोल्ड कॉलेज ऑफ नर्सिंग में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व स्तनपान दिवस
77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव में बोले सीएम हेमंत सोरेन, लगाएं पौधा, लें संरक्षण संकल्प
Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं फरियादें, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
सीएम हेमंत सोरेन को ब्रह्माकुमारी निर्मला जी ने बांधा रक्षासूत्र, पवित्रता और भाईचारे का दिया संदेश
Shravani Mela: देवघर बाबा मंदिर के गर्भगृह में महिला श्रद्धालु के बाल खींचने का वीडियो वायरल, जांच की मांग तेज
Koderma News: एसआईआर अभियान में सतर्कता बरतने और बूथ कमेटी गठन का भाजपा ने दिया निर्देश
Koderma News: आदिम जनजाति परिवारों को योजनाओं से जोड़ने के लिए लगा विशेष शिविर
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि