Giridih News: JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच का पुतला दहन कार्यक्रम विफल, जेएमएम कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

झंडा मैदान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जुटे थे JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच के छात्र

Giridih News: JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच का पुतला दहन कार्यक्रम विफल, जेएमएम कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
पुतला दहन से पहले झंडा मैदान में हंगामा

गिरिडीह में JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच के बैनर तले मुख्यमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम जेएमएम कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण सफल नहीं हो सका। शुक्रवार शाम झंडा मैदान में छात्र संगठन के कार्यकर्ता पुतला दहन की तैयारी कर रहे थे, तभी जेएमएम कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और छात्रों को हटाने का प्रयास किया। इस दौरान हल्की झड़प की स्थिति बनी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

गिरिडीह : झारखंड हाईकोर्ट के फैसले के बाद JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच के बैनर तले आयोजित मुख्यमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम सफल नहीं रहा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार शाम को छात्र संगठन ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का ऐलान किया था, लेकिन वक्त रहते जेएमएम के कार्यकर्ता झंडा मैदान पहुंचकर वहां मौजूद छात्रों को खदेड़ना शुरू कर दिया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने मामले को संभाल लिया।

बताया जाता है कि झारखंड हाईकोर्ट के फैसले के बाद JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच के बैनर तले आहूत पुतला दहन कार्यक्रम की सूचना जेएमएम कार्यकर्ताओं को मिल गई थी। झड़प से पहले पत्रकारों से बात करते हुए JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझकर कमजोर आदेश निकाला गया था, जो न्यायिक प्रक्रिया में टिक नहीं सकता था। इसलिए आज मुख्यमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

Jharkhand Govt Ad
वहीं, जेएमएम के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच को भाजपा नेता हैंडल कर रहे हैं। भाजपा के इशारे पर ही छात्रों की आड़ में तथाकथित लोग आंदोलन कर रहे हैं। झारखंड सरकार छात्रों के साथ है। वहीं, पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी ने कहा कि मुक्ति मोर्चा अपने नेताओं का अपमान नहीं सहेगी। छात्रों को भ्रमित कर जो भी राजनीतिक दल अपनी रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं, वे सचेत हो जाएं। मुक्ति मोर्चा ने उलगुलान का आरंभ कर दिया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Dumka News: रामगढ़ में एक ही सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे, मची अफरा-तफरी Dumka News: रामगढ़ में एक ही सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे, मची अफरा-तफरी
Dumka News: रानीश्वर में आंगनबाड़ी पोषाहार आपूर्तिकर्ताओं की दुकानों पर बीडीओ का औचक निरीक्षण
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मेदिनीनगर निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण
Palamu News: रजडेरवा में NH-139 निर्माण साइट पर अंधाधुंध फायरिंग, दो मजदूर गंभीर घायल
Dumka News: बासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेले के दौरान 1.62 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का उपचार
Giridih News: JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच का पुतला दहन कार्यक्रम विफल, जेएमएम कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
Pakur News: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर डालसा सभागार में ‘अकेले नहीं हैं आप’ शिविर आयोजित
पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कई पंचायत का किया दौरा, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की समीक्षा बैठक
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने चार आश्रितों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
Remove Reservation: राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी अध्यक्ष निपु सिंह ने जंतर-मंतर पर समर्थकों संग हुंकार भरी
Dhanbad News: भारत सरकार की Zero Coal Leakage Policy के तहत बीसीसीएल में छापेमारी