Garhwa News: बरडीहा में बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह का पैदल निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

जीका मध्य विद्यालय में शिक्षकों की अनुपस्थिति की शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश

Garhwa News: बरडीहा में बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह का पैदल निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
बरडीहा में निरीक्षण करते बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह एवं ग्रामवासी

गढ़वा के बरडीहा प्रखंड में बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने शुक्रवार को अहले सुबह पैदल भ्रमण कर विभिन्न क्षेत्रों और सरकारी संस्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी ली और सरकारी भवन से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया।

गढ़वा: प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने शुक्रवार को अहले सुबह पैदल भ्रमण कर बरडीहा प्रखंड के विभिन्न टोलों, गलियों और सरकारी संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर आवास, नाली, सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सरकारी भवन से अतिक्रमण हटाने, खराब जलमीनारों को दुरुस्त कराने तथा विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सरकारी भवन से अतिक्रमण हटाने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान एक सरकारी भवन पर अतिक्रमण कर इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया। इस पर बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित व्यक्ति को तत्काल अतिक्रमण हटाकर सरकारी भवन खाली करने का निर्देश दिया।

खराब जलमीनारों को दुरुस्त कराने का निर्देश

Jharkhand Govt Ad
बाजार क्षेत्र में एक खराब जलमीनार का निरीक्षण करते हुए बीडीओ ने मुखिया को तत्काल उसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। इसके बाद वे जीका बुकचम पहुंचे, जहां 15वें वित्त आयोग से स्थापित जलमीनार का जायजा लिया। जलमीनार चालू स्थिति में मिला, लेकिन उसका पानी सड़क पर बहने की शिकायत सामने आई।

बीडीओ ने पानी को सड़क पर बहने से रोकने और किनारे नाली का निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं, जीका मंदिर परिसर में जिला परिषद मद से स्थापित जलमीनार का मोटर खराब पाया गया। इस पर उन्होंने मौके से ही जिला परिषद सदस्य अर्चना प्रकाश से दूरभाष पर बात कर मोटर को अविलंब दुरुस्त कराने का अनुरोध किया।

लापरवाह शिक्षकों को अल्टीमेटम, कार्रवाई के निर्देश

जीका मध्य विद्यालय के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने शिक्षक अलख पांडे के नियमित रूप से अनुपस्थित रहने की शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने प्रधानाध्यापक को संबंधित शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया।

वहीं, विद्यालय से समय से पहले आने-जाने वाले सहायक शिक्षक वशिष्ठ पासवान को सख्त हिदायत दी गई कि वे विद्यालय अवधि में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

बीडीओ ने प्रधानाध्यापक को स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि कोई शिक्षक विद्यालय में देर से आता है तो उसकी हाजिरी काटते हुए इसकी सूचना तत्काल प्रखंड मुख्यालय को दी जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दैनिक निरीक्षण का दिखने लगा असर

निरीक्षण के दौरान करीब 50 से 100 स्थानीय ग्रामीण भी अधिकारियों के साथ चलते रहे और प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया। बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि लगातार किए जा रहे क्षेत्र भ्रमण और निरीक्षण का सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र समय पर खुल रहे हैं, विद्यालयों में शिक्षक और बच्चे समय के प्रति पाबंद हो रहे हैं तथा सरकारी व्यवस्थाओं में गुणात्मक सुधार दर्ज किया जा रहा है।

प्रशासनिक टीम रही मौजूद

निरीक्षण अभियान के दौरान प्रखंड सह अंचल प्रशासन की पूरी टीम सक्रिय रही। टीम में बरडीहा के मुखिया पति, अंचल अमीन अमलेश यादव, बड़ा बाबू अमरेंद्र तिवारी, प्रखंड के जूनियर इंजीनियर अनिल, वार्ड सदस्य, बीएफटी सहित अन्य कर्मी एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला
Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा
Bokaro News: आईजी, उपायुक्त और एसपी ने सेक्टर 12 पुलिस लाइन से वाहनों को किया रवाना
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' शिकायतों की समीक्षा की
Palamu News: भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद लौटे
Dumka News: बीडीओ ने की धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: झेनागड़िया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा
Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण
Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन