Sports News: प्रज्ञानानंद ने बढ़ाया भारत का गौरव, सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज चैंपियन

खिताबी जीत के साथ मिले 50 हजार अमेरिकी डॉलर और 13 जीसीटी अंक

Sports News: प्रज्ञानानंद ने बढ़ाया भारत का गौरव, सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज चैंपियन
प्रज्ञानानंद ने जीता सेंट लुइस खिताब

भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रैंड शतरंज टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव को पीछे छोड़ते हुए टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखा।

सेंट लुइस: भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रैंड शतरंज टूर (जीसीटी) सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब एक दौर शेष रहते अपने नाम कर लिया। 20 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने अंतिम से पहले दौर में उज्बेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर जावोखिर सिंदारोव के खिलाफ ड्रॉ खेलकर खिताब पर कब्जा जमाया।

प्रज्ञानानंद ने पूरे टूर्नामेंट में बनाए रखा दबदबा

प्रज्ञानानंद ने पांच दिवसीय टूर्नामेंट के दौरान लगातार बढ़त बनाए रखी। सिंदारोव ने उन्हें कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में वह 1.5 अंकों से पीछे रह गए। प्रज्ञानानंद के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें एक दौर बाकी रहते ही चैंपियन बना दिया।

खिताब जीतने के बाद प्रज्ञानानंद ने जताई खुशी

खिताब जीतने के बाद प्रज्ञानानंद ने कहा कि स्कोर देखने पर सब कुछ आसान लगता है, लेकिन टूर्नामेंट वास्तव में बेहद कठिन और रोमांचक था। उन्होंने जावोखिर सिंदारोव के शानदार संघर्ष की भी सराहना की और उन्हें अंत तक कड़ी चुनौती देने का श्रेय दिया।

प्रज्ञानानंद को मिले 50 हजार डॉलर और 13 जीसीटी अंक

खिताबी जीत के साथ प्रज्ञानानंद को 50 हजार अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि और 13 जीसीटी अंक मिले। इस जीत के बाद वह 2026 ग्रैंड शतरंज टूर सीजन की अंकतालिका में अमेरिका के फैबियानो कारुआना के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

सिंदारोव ने प्रज्ञानानंद के प्रदर्शन की सराहना की

उपविजेता जावोखिर सिंदारोव ने प्रज्ञानानंद के प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया, लेकिन प्रज्ञानानंद ने वास्तव में बहुत अच्छा खेल दिखाया। सिंदारोव के मुताबिक, कई बार सिर्फ अच्छा खेलना ही पर्याप्त नहीं होता और किस्मत का साथ भी जरूरी होता है।

10 अगस्त से शुरू होगा सिंकफील्ड कप

ग्रैंड शतरंज टूर का समापन अब सिंकफील्ड कप के साथ होगा, जिसकी शुरुआत 10 अगस्त से होगी। इस प्रतिष्ठित क्लासिकल टूर्नामेंट में प्रज्ञानानंद सहित सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज में हिस्सा लेने वाले अधिकांश शीर्ष खिलाड़ी भाग लेंगे।

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Related Posts

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान