Dumka News: रानीश्वर में आंगनबाड़ी पोषाहार आपूर्तिकर्ताओं की दुकानों पर बीडीओ का औचक निरीक्षण

शंकर और दीपक भंडार की जांच में खामियां

Dumka News: रानीश्वर में आंगनबाड़ी पोषाहार आपूर्तिकर्ताओं की दुकानों पर बीडीओ का औचक निरीक्षण
(रानीश्वर पोषाहार आपूर्ति जांच)

दुमका जिले के रानीश्वर बीडीओ सह सीडीपीओ राजेश कुमार सिन्हा ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार आपूर्ति करने वाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जीएसटी जमा न करने, फर्जी वाउचर और दुकानें बंद मिलने जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद सभी संबंधित आपूर्तिकर्ताओं को नोटिस जारी किया जा रहा है।

दुमका: आंगनबाड़ी केंद्रों में सरकारी योजना के तहत पोषाहार आपूर्ति करने वाले दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में संभावित अनियमितताओं को लेकर शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा ने विभिन्न पंचायतों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। पोषाहार आपूर्ति के एवज में प्राप्त राशि के अनुरूप जीएसटी जमा नहीं किए जाने की सूचना को लेकर भी जांच की गई।

निरीक्षण के क्रम में जीवनपुर मोड़ स्थित शंकर भंडार की स्थिति पर अधिकारियों ने जानकारी ली। बताया गया कि प्रतिष्ठान द्वारा एक कमरा किराए पर लेकर कुछ सामान रखा जाता है, जबकि दुकान किसी अन्य व्यक्ति की बताई गई। कार्यालय को आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से शंकर भंडार के नाम से प्रतिमाह करीब चार लाख रुपये से अधिक के अभिश्रव उपलब्ध कराए जाने की बात सामने आई।

Jharkhand Govt Ad
इसी क्रम में सुखजोड़ा पंचायत स्थित दीपक भंडार बंद मिला। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि दुकान अक्सर बंद रहती है। दुकान संचालक दीपक मंडल से पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा करीब 30 आंगनबाड़ी केंद्रों में लगभग सवा लाख रुपये का पोषाहार आपूर्ति किया जाता है। उन्होंने दुकान बंद रहने का कारण दुकान में वर्तमान में सामान नहीं होना बताया।

गोविंदपुर पंचायत स्थित मंडल स्टोर के निरीक्षण के दौरान दुकान मालिक अशोक कुमार मंडल मौजूद नहीं मिले। उनकी पत्नी, जो स्वयं आंगनबाड़ी सेविका हैं, ने बताया कि अशोक मंडल सामान वितरण के लिए दूसरे पंचायत में गए हैं। बताया गया कि उनके द्वारा प्रतिमाह करीब दो लाख रुपये से अधिक का पोषाहार आपूर्ति किया जाता है। वहीं, पोषाहार आपूर्ति के एवज में प्राप्त राशि के अनुसार जीएसटी जमा नहीं किए जाने के संबंध में पूछताछ पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की बात कही गई।

यह भी पढ़ें: युवाओं को सुरक्षित रोजगार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था देना जरूरी : राज्यपाल

इसके अलावा सिंह किराना स्टोर और रिया स्टोर समेत अन्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों के नियमित रूप से संचालित नहीं होने की जानकारी सामने आई। वहीं, दुकानों के नाम से छपवाए गए अभिश्रव में दुकान का मोबाइल नंबर और जीएसटी नंबर अंकित नहीं होने की बात भी सामने आई।अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कुछ प्रतिष्ठानों द्वारा मुख्य रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार आपूर्ति के उद्देश्य से ही दुकान के नाम पर अभिश्रव तैयार कराए गए हैं। साथ ही जीएसटी जमा किए जाने को लेकर भी गंभीर सवाल सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें: Dumka News: प्रो. सुलेमान हांसदा निर्विरोध चुने गए शिक्षक प्रतिनिधि, विश्वविद्यालय निर्वाचन अधिकारी ने दी बधाई

बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी संबंधित दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस जारी किया जा रहा है। नोटिस का जवाब प्राप्त होने के बाद तथ्यों के आधार पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कनीय अभियंता भी उपस्थित थे।प्रशासन की इस कार्रवाई से आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार आपूर्ति व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और सरकारी राशि के समुचित उपयोग को लेकर संबंधित आपूर्तिकर्ताओं में हलचल देखी जा रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: रामगढ़ में एक ही सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे, मची अफरा-तफरी Dumka News: रामगढ़ में एक ही सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे, मची अफरा-तफरी
Dumka News: रानीश्वर में आंगनबाड़ी पोषाहार आपूर्तिकर्ताओं की दुकानों पर बीडीओ का औचक निरीक्षण
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मेदिनीनगर निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण
Palamu News: रजडेरवा में NH-139 निर्माण साइट पर अंधाधुंध फायरिंग, दो मजदूर गंभीर घायल
Dumka News: बासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेले के दौरान 1.62 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का उपचार
Giridih News: JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच का पुतला दहन कार्यक्रम विफल, जेएमएम कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
Pakur News: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर डालसा सभागार में ‘अकेले नहीं हैं आप’ शिविर आयोजित
पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कई पंचायत का किया दौरा, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की समीक्षा बैठक
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने चार आश्रितों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
Remove Reservation: राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी अध्यक्ष निपु सिंह ने जंतर-मंतर पर समर्थकों संग हुंकार भरी
Dhanbad News: भारत सरकार की Zero Coal Leakage Policy के तहत बीसीसीएल में छापेमारी