Sahibganj News: PC&PNDT जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की नियमित निगरानी के सख्त निर्देश

उपायुक्त दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

Sahibganj News: PC&PNDT जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की नियमित निगरानी के सख्त निर्देश
साहिबगंज में PC&PNDT जिला सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त दीपक कुमार दूबे।

साहिबगंज में PC&PNDT अधिनियम, 1994 के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले के अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पंजीकरण, अवधि विस्तार, चिकित्सक परिवर्तन, अल्ट्रासाउंड मशीन बदलने और निरीक्षण से संबंधित मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई। नाहिद अल्ट्रासाउंड के औचक निरीक्षण की रिपोर्ट और स्पष्टीकरण पर भी समिति ने विचार किया।

साहिबगंज :  उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में (पीसी एंड पीएनडीटी) गर्भाधान पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों एवं प्रसव पूर्व लिंग जांच से संबंधित विभिन्न एजेंडों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

 बैठक में प्रेम ज्योति कम्यूनिटी हॉस्पिटल, बरमसिया द्वारा इस अधिनियम के अंतर्गत अवधि विस्तार एवं डॉक्टर बेथनी ग्रेस न्यूमैन, एम.एस. प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ के पंजीकरण हेतु समर्पित आवेदन पर जांच समिति के प्रतिवेदन एवं की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। इसके आधार पर समिति द्वारा आवश्यक निर्णय लिया गया।

Jharkhand Govt Ad
 इसी क्रम में उधवा प्रखंड स्थित नेशनल अल्ट्रासाउंड एंड क्लिनिक के पंजीकरण आवेदन, सूर्या सुपर स्पेशलिटी, साहिबगंज द्वारा आईभीएफ के लिए पंजीकृत अल्ट्रासाउंड मशीन बदलने संबंधी प्रस्ताव, बरहेट प्रखंड स्थित शिफा अल्ट्रासाउंड के पंजीकरण आवेदन तथा राजमहल प्रखंड स्थित रूबी हेल्थ सेंटर द्वारा चिकित्सक परिवर्तन हेतु प्राप्त आवेदन पर जांच समिति के प्रतिवेदन के आधार पर आवश्यक निर्णय एवं दिशा-निर्देश दिए गए।

 वहीं, नाहिद अल्ट्रासाउंड के औचक निरीक्षण से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आलोक में पूछे गए स्पष्टीकरण के प्रत्युत्तर पर भी समिति ने विस्तार से विचार-विमर्श किया। जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों में कार्यरत चिकित्सकों की शैक्षणिक योग्यता एवं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप अल्ट्रासाउंड करने की अनुमति से संबंधित विषय पर भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: बरहरवा में किसानों की जेब पर डाका! खाद की मनमानी कीमत वसूली का आरोप, कार्रवाई की मांग

उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम एवं निर्धारित नियमों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पंजीकृत संस्थानों की नियमित निगरानी एवं निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, पीसी एंड पीएनडीटी के सहायक नोडल अधिकारी डॉ. मोहन मुर्मू, सदर अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष कुमार, समाजसेवी सुरेश निर्मल सहित समिति के अन्य सदस्य एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: 15 अगस्त को श्रीकुंड कांग्रेस कार्यालय में फहरेगा तिरंगा, आलमगीर आलम होंगे मुख्य अतिथि

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Palamu News: एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर पलामू में सघन वाहन जांच, 12 स्थानों पर 550 वाहनों की चेकिंग
Palamu News: अवैध हथियार, शराब और पशु तस्करी के खिलाफ संयुक्त अभियान, छत्तरपुर में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक
पाकुड़ कांग्रेस की बैठक में बनी बड़ी रणनीति, संगठन को मजबूत करने पर जोर
Sahibganj News: गुमानी रेलवे स्टेशन पर अधूरे प्लेटफॉर्म से यात्री परेशान, नवझारखंड जनएकता संगठन ने सौंपा ज्ञापन
Pakur News: हिरणपुर में स्थायी लोक अदालत की सेवाओं पर जागरूकता शिविर
JPSC इंटरव्यू में गड़बड़ी के आरोप, बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग
ईरान-यूएई टकराव से खाड़ी में खलबली, होर्मुज पर अमेरिका की बढ़ी सक्रियता
Koderma News: मेरिडियन अकादमी में श्रद्धा और साहित्य का संगम, धूमधाम से मनाई गई तुलसीदास जयंती
श्रीलंका पर 165 रन की जीत से खुश शुभमन गिल, मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल की जमकर तारीफ
Jamshedpur News: बाढ़ के बीच जमशेदपुर को राहत, स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर गिरा
Opinion: ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती: डॉ. अतुल मलिकराम