श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Lohardaga News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण बने बच्चे, दिखाया हुनर
Published On
By Mohit Sinha
लोहरदगा/घाघरा में भास्कर एजुकेशनल एकेडमी की घाघरा स्थित देवी मंडप रोड और सिसई के थाना रोड शाखा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मटकी फोड़, मटका सजावट, थाली सजावट और हस्तनिर्मित बांसुरी बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने आकर्षक मटकियां व थालियां सजाने के साथ बांसुरी वादन में अपनी प्रतिभा दिखाई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। Koderma News: जन्माष्टमी पर झूलन सज्जा प्रतियोगिता, भाभा सदन ने मारी बाजी
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इंटर हाउस झूलन सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चारों सदनों के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। भाभा सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि न्यूटन सदन द्वितीय तथा आइंस्टीन एवं रमन सदन संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। झूलों की पृष्ठभूमि में वृंदावन, माखन लीला और रासलीला पर आधारित आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। इस अवसर पर मॉडर्न किड्स पैराडाइज के बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में मटकी फोड़ लीला का सुंदर मंचन किया। Koderma News: नन्हे कान्हा-राधा की मनमोहक छटा से सजा मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा के डोमचांच स्थित मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी भगवान श्रीकृष्ण, राधा, बलराम, सुदामा समेत विभिन्न पौराणिक पात्रों की आकर्षक वेशभूषा में नजर आए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने विद्यालय परिसर को ब्रजधाम जैसा बना दिया। विद्यालय अध्यक्ष प्रो. डॉ. के.पी. शर्मा, निदेशक राजनिश, एडमिनिस्ट्रेटर आर.पी. पांडेय और प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के जीवन, कर्म, सत्य, धर्म और कर्तव्य के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। 