मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला गणेश पूजा महासमिति का प्रतिनिधिमंडल, दिया महोत्सव का निमंत्रण

धार्मिक पर्व बढ़ाते हैं सामाजिक एकजुटता

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला गणेश पूजा महासमिति का प्रतिनिधिमंडल, दिया महोत्सव का निमंत्रण
(सीएम हेमंत सोरेन मुलाकात)

रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर आगामी गणेश महोत्सव-2026 का आमंत्रण सौंपा। मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक व धार्मिक पर्व समाज में एकजुटता और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करते हैं।

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के अंतर्गत विभिन्न गणेश पूजा समितियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को आगामी गणेश महोत्सव-2026 के आयोजन में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। 

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को महोत्सव से संबंधित तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का स्वागत करते हुए गणेश महोत्सव-2026 के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकजुटता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस मौके पर सांसद राज्यसभा महुआ माजी सहित गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के नन्द किशोर सिंह चंदेल, विक्रम सिंह सोनू, संदीप मुखर्जी, राहुल सिंह, विक्की वर्मा, टून्ना सिंह, लखन कुमार, विनय सिंह, सागर, शीला उरांव, कविता वर्मा, अर्चना मिर्धा, रेखा साव, नीलू सिंह, मंजुला बेरा, अमन ठाकुर, सूरजभान सिंह, साहिल, रोहन सिंह रिकी, अमित सिंह चंदेल, जीतू अरोड़ा, नरेश मक्कड़ मिशु,गुलशन नंदा एवं अन्य उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला गणेश पूजा महासमिति का प्रतिनिधिमंडल, दिया महोत्सव का निमंत्रण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला गणेश पूजा महासमिति का प्रतिनिधिमंडल, दिया महोत्सव का निमंत्रण
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में GRDA और स्मार्ट सिटी परियोजना की बैठक
झारखंड की बंद कोयला खदानों के वैज्ञानिक पुनर्वास हेतु गिरिडीह और करमा OCP चयनित
“मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची 2026” अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का एनयूएसआरएल में समापन
राहुल गांधी की नागरिकता पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस हमलावर
Sahibganj News: मखलपुर-बाबूपुर सड़क पर बाढ़ का पानी, नाव बनी एकमात्र सहारा
Sahibganj News: सेना की वर्दी का सपना लिए युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में 2 नामों का जिक्र
Lohardaga News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण बने बच्चे, दिखाया हुनर
ESL Steel ने प्रोजेक्ट आरोग्य के तहत 307 लोगों तक पहुंचाई HIV जांच एवं परामर्श सेवाएं
टाटा पावर ने मजबूत किया एनसीआर का बिजली ढांचा, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू
Ranchi News: कैंब्रिज बीएड कॉलेज में फेयरवेल पार्टी, प्रशिक्षितों को दी गई विदाई
Koderma News: जन्माष्टमी पर झूलन सज्जा प्रतियोगिता, भाभा सदन ने मारी बाजी