Koderma News: जंगली बांस की खुखड़ी खाने से चार बच्चे और महिला बीमार, सदर अस्पताल में भर्ती

बुधवार रात मधुवन में जंगली बांस की खुखड़ी खाने के बाद शुरू हुई उल्टी और पेट दर्द की शिकायत।

Koderma News: जंगली बांस की खुखड़ी खाने से चार बच्चे और महिला बीमार, सदर अस्पताल में भर्ती
जंगली बांस की खुखड़ी खाने के बाद बीमार बच्चों का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड के मधुवन में जंगली बांस की खुखड़ी खाने से चार बच्चों और एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। बुधवार रात खुखड़ी खाने के कुछ समय बाद सभी को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। इसके बाद चार बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया गया।

कोडरमा :  जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत मधुवन में बुधवार रात जंगली बांस की खुखड़ी खाने से चार बच्चे और एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद चार बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा में भर्ती कराया गया है। वहीं, महिला का परिजनों ने घर पर ही प्राथमिक उपचार कराया। सदर अस्पताल में इलाजरत बच्चों में मौसम कुमारी (16), पिता निर्मल यादव, नैतिक कुमार (10), पिता रामानंद यादव, उज्जवल कुमार (10) और सूरज कुमार (12), दोनों पिता निर्मल यादव शामिल हैं।

निर्मल यादव ने बताया कि बांस की खुखड़ी को बाजार से करीब 400 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदकर घर लाया गया था। खुखड़ी खाने के कुछ समय बाद बच्चों और महिला को उल्टी तथा पेट दर्द की शिकायत होने लगी। इसके बाद बच्चों को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। चिकित्सकों द्वारा बच्चों की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला गणेश पूजा महासमिति का प्रतिनिधिमंडल, दिया महोत्सव का निमंत्रण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला गणेश पूजा महासमिति का प्रतिनिधिमंडल, दिया महोत्सव का निमंत्रण
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में GRDA और स्मार्ट सिटी परियोजना की बैठक
झारखंड की बंद कोयला खदानों के वैज्ञानिक पुनर्वास हेतु गिरिडीह और करमा OCP चयनित
“मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची 2026” अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का एनयूएसआरएल में समापन
राहुल गांधी की नागरिकता पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस हमलावर
Sahibganj News: मखलपुर-बाबूपुर सड़क पर बाढ़ का पानी, नाव बनी एकमात्र सहारा
Sahibganj News: सेना की वर्दी का सपना लिए युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में 2 नामों का जिक्र
Lohardaga News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण बने बच्चे, दिखाया हुनर
ESL Steel ने प्रोजेक्ट आरोग्य के तहत 307 लोगों तक पहुंचाई HIV जांच एवं परामर्श सेवाएं
टाटा पावर ने मजबूत किया एनसीआर का बिजली ढांचा, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू
Ranchi News: कैंब्रिज बीएड कॉलेज में फेयरवेल पार्टी, प्रशिक्षितों को दी गई विदाई
Koderma News: जन्माष्टमी पर झूलन सज्जा प्रतियोगिता, भाभा सदन ने मारी बाजी