Hazaribagh News: बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी में गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर, 80 स्टॉलों में दिखा महिला उद्यमिता का हुनर

कपड़े, अचार, हस्तशिल्प, सजावटी सामान और पारंपरिक उत्पादों ने बटोरी लोगों की सराहना

Hazaribagh News: बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी में गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर, 80 स्टॉलों में दिखा महिला उद्यमिता का हुनर
जनजातीय गौरव उत्सव में 80 स्टॉलों पर महिला उद्यमियों के हुनर और पारंपरिक उत्पादों की झलक।

हजारीबाग के श्री राम जानकी मठ, बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी परिसर में 17 से 24 अगस्त तक आयोजित जनजातीय गौरव उत्सव-2026 में जनजातीय संस्कृति, कला और परंपरा के साथ महिला उद्यमिता की शानदार झलक देखने को मिल रही है। बिरसा मुंडा जन कल्याण योजना प्रचार अभियान की ओर से आयोजित उत्सव में विभिन्न राज्यों से पहुंचीं महिला उद्यमियों और महिला समूहों ने करीब 80 स्टॉल लगाए हैं।

हजारीबाग :  शहर के प्रसिद्ध श्री राम जानकी मठ, बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी परिसर में 17 से 24 अगस्त तक आयोजित जनजातीय गौरव उत्सव-2026 में जनजातीय संस्कृति, कला और परंपरा के साथ महिला उद्यमिता की शानदार झलक देखने को मिल रही है। बिरसा मुंडा जन कल्याण योजना प्रचार अभियान की ओर से आयोजित उत्सव में विभिन्न राज्यों से पहुंचीं महिला उद्यमियों और महिला समूहों की ओर से करीब 80 स्टॉल लगाए गए हैं।

इन स्टॉलों पर महिलाओं द्वारा तैयार किए गए कपड़े, अचार, फूलों से बने सजावटी सामान, हस्तशिल्प, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और विभिन्न पारंपरिक उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। स्टॉलों में जनजातीय कला, संस्कृति और परंपरा के साथ महिलाओं के हुनर की आकर्षक झलक देखने को मिल रही है।
उत्सव में हजारीबाग प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह और सचिव दीपक सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। दोनों ने उत्सव परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और महिला उद्यमियों से उनके उत्पादों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंग का दर्शन भी किया।

Jharkhand Govt Ad
मुरारी सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को अपने हुनर और उत्पादों को बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है। महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे आयोजन महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। उत्सव के तहत हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट की ओर से सात दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सांस्कृतिक संध्या में हजारीबाग की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, स्कूलों और कॉलेजों से जुड़े कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को देर तक बांधे रखा।

कार्यक्रम का शुभारंभ हजारीबाग प्रेस क्लब के सचिव दीपक सिंह, केडी चिल्ड्रन स्कूल की प्रधानाध्यापिका मीनू गुप्ता, उपप्रधानाध्यापिका हेमलता मिश्रा समाजसेवी सच्चिदानंद पांडे, आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट के सचिव प्रदीप पाठक, मंजू मिश्रा, पूनम मिश्रा, ज्योतिष्ण देवी और सदर विधायक के कला-सांस्कृतिक विभाग के प्रतिनिधि सुबोध सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला स्थापना एवं अनुकम्पा समिति की बैठक

इस अवसर पर हजारीबाग प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह, सचिव दीपक सिंह, समाजसेवी सच्चिदानंद पांडे, राकेश गुप्ता, कांग्रेस प्रदेश कमेटी की प्रदेश सचिव रेणु कुमारी और झारखंड स्वतंत्रता आंदोलनकारी महेंद्र ठाकुर केडी चिल्ड्रन अकादमी के प्रधानाध्यापिका मीनू गुप्ता, हेमलता मिश्राको स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत हर्षिका सिंह की गणेश वंदना नृत्य प्रस्तुति से हुई। इसके बाद सेमी गुप्ता, साक्षी गुप्ता और खुशी अग्रवाल ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। यूनिवर्सल डांस अकादमी, पुष्पदीप संगीत संस्था एवं केडी चिल्ड्रन एकेडमी के कलाकारों ने सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। यूनिवर्सल डांस अकादमी की ओर से प्रस्तुत शिव तांडव ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया और कलाकारों की प्रस्तुति पर जमकर तालियां बजीं।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: जेएसएससी सीजीएल से लेकर परीक्षा सुधार तक, सरकार के फैसलों का विनोद कुशवाहा ने किया स्वागत

विकास सिन्हा ने ऑर्गन वादन, सूरज दयाल ने पैड वादन, कपिल कुमार ने नाल वादन, सुभाष सेन ने गिटार और अरमान आलम ने सैक्सोफोन पर शानदार प्रस्तुति दी। वहीं राजीव रंजन मिश्रा, शशिकांत सिंह उर्फ चुन्नू, माथुर साहब और रांची से पहुंचे डॉ. रवि कपूर ने गायकी की शानदार प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया।

मंच संचालन तरंग ग्रुप के डायरेक्टर अमित गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मनोज सिन्हा, राजपाल नारायण, पंकज सिन्हा, अखिलेश वर्मा, बबलू सिन्हा, हंसराज लोहार, बद्रीराम, सुनील अग्रवाल, ज्ञान सागर, दीपक सिन्हा, शशिकांत सिन्हा, डॉ. गौतम गुप्ता, आकाशदीप सहित शहर के कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
जनजातीय गौरव उत्सव-2026 के माध्यम से जनजातीय संस्कृति, परंपरा और कला को मंच मिलने के साथ स्थानीय कलाकारों और महिला उद्यमियों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। 80 स्टॉलों में सजे महिलाओं के उत्पाद उनके हुनर, मेहनत और आत्मनिर्भरता की नई तस्वीर पेश कर रहे हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Giridih News: डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की पुण्यतिथि पर वैज्ञानिक चेतना और तर्कशीलता का संदेश Giridih News: डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की पुण्यतिथि पर वैज्ञानिक चेतना और तर्कशीलता का संदेश
Jamshedpur news: डुमरिया में जर्जर अस्पताल भवन का दुखनी सोरेन ने किया निरीक्षण, नए भवन को जल्द शुरू करने की मांग
Lohardaga News: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर डालसा की बैठक, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन पर जोर
Giridih News: सकसेरिया में जमीन घेराबंदी को लेकर आदिवासियों का विरोध, उखाड़े पिलर
Koderma News: गुड्डूटांड में 63 केवी नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, बिजली समस्या से ग्रामीणों को मिलेगी राहत
Jamshedpur News: अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ आजसू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू
Palamu News: बाढ़ में बह गईं किताबें, उपायुक्त ने फिर थामा कृतिका की पढ़ाई का हाथ
Jamshedpur News: बंदगांव थाना प्रभारी 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
तीनपहाड़ में हिट एंड रन: मनसा पूजा से लौट रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत
JPSC सिविल सेवा और फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक
आंगनबाड़ी केंद्र के पास निकला जहरीला सांप, बाल-बाल बचे मासूम, बाउंड्री वॉल न होने से मंडरा रहा बड़ा खतरा
जैविक उद्यान के टिकट संग्रह और कैंटीन आवंटन पर उठे सवाल, लोहरदगा चैंबर ने मांगी जांच