Sahibganj News: सेना की वर्दी का सपना लिए युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में 2 नामों का जिक्र

परिजनों के अनुसार तीन दिनों से तनाव में था युवक

Sahibganj News: सेना की वर्दी का सपना लिए युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में 2 नामों का जिक्र

साहिबगंज के राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर गांव में गुरुवार सुबह 20 वर्षीय युवक शिवा राय का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। शिवा सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। परिजनों के अनुसार वह पिछले तीन दिनों से तनाव में था। मृतक के पिता ने गांव के दो लोगों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। घटनास्थल से एक कागज बरामद हुआ है, जिसे सुसाइड नोट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल भेज दिया है।

साहिबगंज: राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर गांव में गुरुवार सुबह उस वक्त कोहराम मच गया, जब एक 20 वर्षीय युवक का शव उसके ही कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक गांव के मुन्ना राय का बेटा शिवा राय था, जो आर्मी में भर्ती होने का सपना देखता था। घटना के बाद इलाके में सनसनी है। मौके से एक सुसाइड नोट मिलने की भी चर्चा है, जिसमें दो लोगों के नाम लिखे होने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी नोट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

3 दिन से था परेशान, सुबह देखा तो लटका मिला

परिजनों ने बताया कि शिवा पिछले तीन दिनों से काफी तनाव में था। बुधवार देर रात वह घर लौटा था। गुरुवार सुबह जब परिवार ने उसके कमरे का दरवाजा खोला तो पैरों तले जमीन खिसक गई। शिवा फंदे से झूल रहा था। परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना पर राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल भेज दिया।

पिता का आरोप - दो लोग करते थे प्रताड़ित

पिता मुन्ना राय सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा सुबह-शाम दौड़ लगाकर सेना भर्ती की तैयारी करता था। पिता का आरोप है कि गांव के ही दो लोग शिवा को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे वह परेशान था। उनका दावा है कि मरने से पहले शिवा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

पोस्टमार्टम के बाद खुलासा का दावा

इधर थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से एक कागज बरामद हुआ है, जिसे सुसाइड नोट बताया जा रहा है। फिलहाल परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलते ही पुलिस हर एंगल से जांच करेगी। महज 20 साल की उम्र में एक जवान सपने की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: मखलपुर-बाबूपुर सड़क पर बाढ़ का पानी, नाव बनी एकमात्र सहारा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला गणेश पूजा महासमिति का प्रतिनिधिमंडल, दिया महोत्सव का निमंत्रण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला गणेश पूजा महासमिति का प्रतिनिधिमंडल, दिया महोत्सव का निमंत्रण
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में GRDA और स्मार्ट सिटी परियोजना की बैठक
झारखंड की बंद कोयला खदानों के वैज्ञानिक पुनर्वास हेतु गिरिडीह और करमा OCP चयनित
“मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची 2026” अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का एनयूएसआरएल में समापन
राहुल गांधी की नागरिकता पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस हमलावर
Sahibganj News: मखलपुर-बाबूपुर सड़क पर बाढ़ का पानी, नाव बनी एकमात्र सहारा
Sahibganj News: सेना की वर्दी का सपना लिए युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में 2 नामों का जिक्र
Lohardaga News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण बने बच्चे, दिखाया हुनर
ESL Steel ने प्रोजेक्ट आरोग्य के तहत 307 लोगों तक पहुंचाई HIV जांच एवं परामर्श सेवाएं
टाटा पावर ने मजबूत किया एनसीआर का बिजली ढांचा, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू
Ranchi News: कैंब्रिज बीएड कॉलेज में फेयरवेल पार्टी, प्रशिक्षितों को दी गई विदाई
Koderma News: जन्माष्टमी पर झूलन सज्जा प्रतियोगिता, भाभा सदन ने मारी बाजी