Giridih News: ग्रेसिया पब्लिक स्कूल, गावां में मनाया गया *विश्व मच्छर दिवस
बच्चों से हर रात मच्छरदानी लगाने और घर-आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील
by: Suman Kumari
On
गावां स्थित ग्रेसिया पब्लिक स्कूल में विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां के मलेरिया पर्यवेक्षक मोहम्मद कमर और MPW राजीव रंजन ने बच्चों को मलेरिया, फाइलेरिया समेत मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।
गिरिडीह: ग्रेसिया पब्लिक स्कूल, गावां में आज विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को मच्छरों से होने वाली विभिन्न बीमारियों, विशेषकर मलेरिया एवं फाइलेरिया, से बचाव तथा मलेरिया रोधी उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गावां के मलेरिया पर्यवेक्षक मोहम्मद कमर एवं MPW राजीव रंजन ने बच्चों को मच्छरों से बचाव के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से प्रत्येक दिन मच्छरदानी का उपयोग करने तथा घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि घर के आसपास जलजमाव नहीं होने देना मच्छरों के प्रजनन को रोकने का प्रभावी उपाय है। नारियल के खोल, प्लास्टिक के डिब्बे, पुराने बर्तन, टायर आदि में पानी जमा न होने देने की सलाह दी गई। साथ ही, बुखार आने पर लापरवाही न बरतते हुए समय पर जांच कराने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवा लेने के लिए भी जागरूक किया गया।कार्यक्रम में फाइलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारी के संबंध में भी बच्चों को आवश्यक जानकारी दी गई तथा इसके प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Suman Kumari
Tags: गिरिडीह राजीव रंजन स्वास्थ्य विभाग झारखंड न्यूज़ फाइलेरिया फाइलेरिया जागरूकता मलेरिया स्वास्थ्य जागरूकता स्वच्छता अभियान गावां न्यूज जलजमाव स्कूल जागरूकता कार्यक्रम स्वास्थ्य समाचार मलेरिया रोकथाम मलेरिया से बचाव गावां विश्व मच्छर दिवस मच्छर से बचाव मच्छरदानी मच्छर जनित बीमारी फाइलेरिया से बचाव ग्रेसिया पब्लिक स्कूल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां मोहम्मद कमर संतोष चंद्रवंशी
Related Posts


Latest News
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित








