राधानगर
समाचार  झारखण्ड  राज्य  साहिबगंज 

Sahibganj News: सेना की वर्दी का सपना लिए युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में 2 नामों का जिक्र

Sahibganj News: सेना की वर्दी का सपना लिए युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में 2 नामों का जिक्र साहिबगंज के राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर गांव में गुरुवार सुबह 20 वर्षीय युवक शिवा राय का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। शिवा सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। परिजनों के अनुसार वह पिछले तीन दिनों से तनाव में था। मृतक के पिता ने गांव के दो लोगों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। घटनास्थल से एक कागज बरामद हुआ है, जिसे सुसाइड नोट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल भेज दिया है।
Read More...

Advertisement