राहुल गांधी की नागरिकता पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस हमलावर
नागरिकता विवाद पर भाजपा की पोल खुली
इलाहाबाद हाईकोर्ट में राहुल गांधी की नागरिकता संबंधी याचिका वापस लिए जाने के बाद झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि टीवी डिबेट में शोर मचाने वाली भाजपा अदालत में कोई ठोस दस्तावेज पेश नहीं कर सकी और उसका झूठ बेनकाब हो गया।
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने कहा कि राहुल गांधी की नागरिकता पर महीनों से झूठ और सनसनी फैलाने वालों की अदालत में पोल खुल गई। इलाहाबाद हाईकोर्ट में आरोप के समर्थन में ठोस दस्तावेज नहीं रखे जा सके और याचिका वापस लेनी पड़ी और पीठ द्वारा खारिज किए जाने पर भाजपा और उसके समर्थकों पर आज तीखा हमला बोला है |
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर दायर याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा की —“आरोप लगाते समय भाजपा का प्रचारतंत्र चीख रहा था, अदालत में सबूत देने की बारी आई तो सबकी बोलती बंद हो गई। टीवी डिबेट में शोर से नागरिकता तय नहीं होती, अदालत में दस्तावेज चाहिए।”भाजपा बताए—राहुल गांधी की नागरिकता पर इतना बड़ा हंगामा किस आधार पर किया गया? आरोप लगाने वालों के पास प्रमाण था तो अदालत में क्यों नहीं रखा?उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से राजनीतिक मुकाबला करना है तो रोजगार, महंगाई, किसान, संविधान और जनता के मुद्दों पर बहस करे भाजपा।विजय शंकर नायक ने कहा—“भाजपा को राहुल गांधी से डर लगता है, इसलिए कभी नागरिकता, कभी परिवार, कभी जाति और कभी किसी पुराने बयान को लेकर राजनीतिक धुआँ खड़ा किया जाता है। लेकिन देश की जनता अब धुएँ के पीछे छिपे राजनीतिक एजेंडे को पहचान चुकी है।”उन्होंने कहा कि यदि भाजपा के पास राहुल गांधी की कथित विदेशी नागरिकता का पुख्ता प्रमाण था तो उसे अदालत में प्रस्तुत किया जाना चाहिए था। सिर्फ आरोप लगाने से कोई व्यक्ति विदेशी नागरिक नहीं हो जाता। लोकतंत्र में किसी नागरिक की प्रतिष्ठा पर गंभीर सवाल उठाने के लिए प्रमाण चाहिए, प्रचार नहीं।
नायक ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और सत्ता से लगातार सवाल पूछ रहे हैं। यही कारण है कि भाजपा बार-बार मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए व्यक्तिगत हमलों का सहारा लेती दिखाई देती है।उन्होंने भाजपा से कहा—“अगर राहुल गांधी से राजनीतिक मुकाबला करना है तो बेरोजगारी पर बहस करो, महंगाई पर बहस करो, चंदा चोरी पर बहस करो , किसानों की आय पर बहस करो, संविधान और सामाजिक न्याय पर बहस करो। नागरिकता के नाम पर राजनीतिक अफवाहों का सहारा लेकर जनता का ध्यान असली मुद्दों से मत भटकाओ।”
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News



