Sahibganj News: मखलपुर-बाबूपुर सड़क पर बाढ़ का पानी, नाव बनी एकमात्र सहारा
बाखरपुर-साहिबगंज सड़क पर भी बाढ़ का पानी भरने से आवागमन प्रभावित
साहिबगंज-मिर्जाचौकी सीमा पर गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। मखलपुर और बिहार के बाबूपुर के बीच करीब आधा किलोमीटर मुख्य सड़क बाढ़ के पानी में डूब गई है। सड़क संपर्क बाधित होने के कारण लोगों को नाव के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाव से पार उतरने के लिए मोटरसाइकिल के 50 रुपये और प्रति व्यक्ति 20 रुपये वसूले जा रहे हैं। बाखरपुर-साहिबगंज सड़क भी जलमग्न है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से ऊंची सड़क निर्माण और सरकारी नाव की व्यवस्था कर मुफ्त आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।
साहिबगंज: गंगा के बढ़ते जलस्तर ने साहिबगंज-बिहार सीमा पर जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई जगह सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है। साहिबगंज की सीमा पर बसे मखलपुर और बिहार के बाबूपुर के बीच करीब आधा किलोमीटर तक मुख्य सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है, जिससे रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। पिछले कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है।
पानी इतना ज्यादा है कि पैदल या बाइक से पार करना नामुमकिन है। मजबूरी में कामकाजी लोगों को, स्कूल जाने वाले बच्चों को और मरीजों को नाव से आना-जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मजबूरी को भी कुछ लोगों ने कमाई का जरिया बना लिया है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News



