Sahibganj News: 29 नवंबर लगेगी साइकिल की रफ्तार, ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ में जीतें नकद पुरस्कार

साहिबगंज में होगा संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम

साहिबगंज: रविवार की सुबह आज सिर्फ सोने के लिए नहीं होगी। मेरा युवा भारत (MY Bharat), साहिबगंज द्वारा रविवार, 29 नवंबर को सुबह 7 बजे सिद्धो-कान्हू स्टेडियम में भव्य ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस बार का आयोजन और भी खास है, क्योंकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

फिटनेस के साथ इनाम भी

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को नियमित साइकिलिंग के लिए प्रेरित करना और दैनिक जीवन में शारीरिक सक्रियता को बढ़ावा देना है। यानी सेहत भी बनेगी और जीतने वालों को इनाम भी मिलेगा।

जिला युवा अधिकारी की अपील

जिला युवा अधिकारी सौरभ पांडेय ने जिले के युवाओं, खेलप्रेमियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे रविवार सुबह 7 बजे अपनी साइकिल के साथ सिद्धो-कान्हू स्टेडियम पहुंचें और कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग न सिर्फ शरीर को फिट रखती है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी सबसे अच्छा विकल्प है।

तो हो जाइए तैयार… आज सुबह 7 बजे अपनी साइकिल निकालिए, दोस्तों को साथ लाइए और सिद्धो-कान्हू स्टेडियम पहुंचिए। हो सकता है, आज के चैंपियन आप ही हों!

लेखक के बारे में

By संजय कुमार धीरज

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More