Koderma News: जन्माष्टमी पर झूलन सज्जा प्रतियोगिता, भाभा सदन ने मारी बाजी
चारों सदनों के विद्यार्थियों ने रचनात्मकता का दिया अद्भुत परिचय
कोडरमा के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इंटर हाउस झूलन सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चारों सदनों के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। भाभा सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि न्यूटन सदन द्वितीय तथा आइंस्टीन एवं रमन सदन संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। झूलों की पृष्ठभूमि में वृंदावन, माखन लीला और रासलीला पर आधारित आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। इस अवसर पर मॉडर्न किड्स पैराडाइज के बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में मटकी फोड़ लीला का सुंदर मंचन किया।
कोडरमा: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विद्यालय में इंटर हाउस झूलन सज्जा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में चारों सदनों के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का अद्भुत परिचय दिया। सभी सदनों द्वारा बनाए गए झूले अत्यंत सुंदर एवं आकर्षक थे। झूलों की पृष्ठभूमि में श्रीकृष्ण की लीलाओं - वृंदावन, माखन लीला, रासलीला पर आधारित मनमोहक झांकियां बनाई गई थीं, जिसने सभी का मन मोह लिया।प्रतियोगिता के निर्णायक उप-प्राचार्य सुनील कुमार एवं कला शिक्षक कुमार सागरेंद्र रहे।प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा :
द्वितीय स्थान - न्यूटन सदन
तृतीय स्थान - संयुक्त रूप से आइंस्टीन एवं रमन सदन।
प्रतियोगिता के उपरांत विद्यालय के प्राचार्य जी. सी. वर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि मैं सभी विद्यार्थियों को इस सुंदर प्रस्तुति के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपरा से जोड़ती हैं। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, त्याग और कर्तव्य का संदेश देता है। बच्चों ने जिस लगन और भक्ति भाव से झूलों को सजाया है, वह सच में प्रशंसनीय है।
विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि "जन्माष्टमी केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि एक संस्कार है। आज बच्चों ने कला के माध्यम से भक्ति को जिस प्रकार जीवंत किया है, वह अद्वितीय है। हमारा उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करना भी है। सभी प्रतिभागी विजेता हैं। मैं सभी सदन प्रभारियों को इस सफल आयोजन के लिए साधुवाद देती हूँ।"
अंत में कार्यक्रम का समापन प्रेम, भक्ति और सुखद वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" के जयघोष से गूँज उठा।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News



