Koderma News: झुमरी तिलैया की सीए वंदना अग्रवाल भारत डायनामिक्स लिमिटेड की स्वतंत्र निदेशक नियुक्त

महिला सशक्तिकरण की बेहतरीन और जीवंत मिसाल

Koderma News: झुमरी तिलैया की सीए वंदना अग्रवाल भारत डायनामिक्स लिमिटेड की स्वतंत्र निदेशक नियुक्त
(सीए वंदना अग्रवाल)

झुमरी तिलैया की पहली महिला सीए वंदना अग्रवाल को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन नवरत्न कंपनी 'भारत डायनामिक्स लिमिटेड' (BDL) का स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से कोडरमा और रामगढ़ सहित पूरे झारखंड में हर्ष का माहौल है।

कोडरमा: झुमरी तिलैया की चार्टर्ड अकाउंटेंट वंदना अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का मान बढ़ाते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय (रक्षा उत्पादन विभाग) के अधीन मिसाइल एवं रणनीतिक रक्षा उपकरण निर्माण करने वाली नवरत्न रक्षा कंपनी ‘भारत डायनामिक्स लिमिटेड’ (BDL) के निदेशक मंडल (Board of Directors) में उन्हें स्वतंत्र निदेशक (Independent Director / Non-Official Director) के रूप में नियुक्त किया गया है। 

रामगढ़ से शुरू हुआ सफर, बनीं झुमरी तिलैया की पहली महिला CA
CA वंदना अग्रवाल की प्रारंभिक शिक्षा गुरुनानक स्कूल, रामगढ़ (झारखंड) से हुई। अपनी लगन और मेधा के बल पर उन्होंने नवंबर 2004 में प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की परीक्षा उत्तीर्ण की। विवाह से पूर्व उन्होंने रामगढ़ में ही अपनी पेशेवर प्रैक्टिस की शुरुआत की।

वर्ष 2011 में उनका विवाह झुमरी तिलैया के  व्यवसायी,  कर सलाहकार (Tax Practitioner) एवं अधिवक्ता  अभिषेक गुप्ता के साथ संपन्न हुआ। विवाह के उपरांत वर्ष 2012 से वे निरंतर झुमरी तिलैया में अपनी पेशेवर प्रैक्टिस कर रही हैं। उन्हें झुमरी तिलैया की पहली महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट होने का गौरव भी प्राप्त है। विगत 14 से अधिक वर्षों के अपने कार्यकाल में उन्होंने वित्तीय प्रबंधन, ऑडिटिंग और कॉरपोरेट सलाह के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है।

सफल गृहिणी और कुशल पेशेवर का अद्भुत समन्वय

यह भी पढ़ें: Crime News: पिता बना हैवान! बेटी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

CA वंदना अग्रवाल न केवल एक सफल व कुशल पेशेवर हैं, बल्कि एक समर्पित गृहिणी के रूप में भी अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करती हैं। उनकी दो पुत्रियाँ हैं, जो वर्तमान में प्रतिष्ठित विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। घर-परिवार और करियर के बीच बेहतरीन संतुलन साधते हुए राष्ट्रीय पटल पर यह मुकाम हासिल कर उन्होंने समाज की बेटियों और युवा पेशेवरों के सामने महिला सशक्तिकरण का एक जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया है।

यह भी पढ़ें: Koderma News: पंचखेरो डैम में 45 लाख रुपये से बनेगा विश्रामागार, पर्यटकों को मिलेगी ठहरने की सुविधा

शहर एवं व्यापारिक जगत में बधाईयों का तांता

इस गौरवमयी उपलब्धि की सूचना मिलते ही झुमरी तिलैया, कोडरमा एवं रामगढ़ सहित पूरे झारखंड के सामाजिक, व्यापारिक, राजनीतिक एवं प्रबुद्ध संगठनों में हर्ष का माहौल है। दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के सदस्यों, स्थानीय चैंबर ऑफ कॉमर्स, बार एसोसिएशन और गणमान्य नागरिकों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए अविस्मरणीय गौरव बताते हुए CA वंदना अग्रवाल को हार्दिक बधाई व उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Koderma News: नवादा-गिरिडीह रेल लाइन को जसीडीह तक विस्तार की बाबूलाल मरांडी ने रेल मंत्री से की मांग
Koderma News: नाबालिग छात्रा के अपहरण और शारीरिक शोषण मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
छेड़खानी के विरोध पर दो पक्षों में जमकर हंगामा, डीएसपी और इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा
Koderma News: स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल गुमो बरवाडीह में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
FJCCI Election 2026: संतोष कुमार ने पेश किया टीम पी-21 का विजन, मजबूत चैंबर बनाने का संकल्प
बीएसएल में साइबर सुरक्षा और साइबर स्वच्छता पर जागरूकता सत्र, 45 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
बीएसएल के टेक्निकल सेल में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह संपन्न...विजेताओं को किया गया सम्मानित
निखार हत्याकांड: टीएमएच से जेल पहुंचा राघव...शूटरों के मोबाइल से जुड़ा मिला बड़ा सबूत
Giridih News: Shreeja’s Coaching Campus का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शिक्षा की सुविधा
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
Ranchi News: टाइगर मोबाइल के पुलिसकर्मियों ने किया फायरिंग अभ्यास, ऑपरेशनल तत्परता पर जोर